Home » राष्ट्रीय » MP में अमित शाह का बड़ा कदम: 2 लाख करोड़ का निवेश, लाखों नौकरियां

MP में अमित शाह का बड़ा कदम: 2 लाख करोड़ का निवेश, लाखों नौकरियां

Spread the love

Amit shah mp tour: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर ग्वालियर में ‘अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट’ का आयोजन किया गया। ‘निवेश से रोजगार : अटल का संकल्प, उज्ज्वल मध्य प्रदेश’ थीम पर आधारित इस समिट में अटल के सुशासन और विकास के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।

शाह ने किया 1,655 औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश में 1,655 औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा, जिससे लगभग 2 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। अमित शाह ने इसे अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण के सपने को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

Amit shah mp tour: ऊर्जा, खनन और नवीकरणीय क्षेत्र में बड़ा निवेश

समिट में ऊर्जा क्षेत्र की 60,000 करोड़ रुपये की तीन बड़ी परियोजनाओं की घोषणा की गई, जिनसे 12,600 नौकरियां मिलेंगी। खनन क्षेत्र में 7,050 करोड़ रुपये की 13 परियोजनाओं से 9,505 रोजगार पैदा होंगे। वहीं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 35,581 करोड़ रुपये के 496 प्रोजेक्ट्स से 5,535 नौकरियों का सृजन होगा।

पर्यटन, स्वास्थ्य और संतुलित औद्योगिक विकास पर जोर

पर्यटन क्षेत्र में 386 करोड़ रुपये के निवेश से 2,700 रोजगार, जबकि स्वास्थ्य क्षेत्र में 240 करोड़ रुपये से 240 नौकरियां मिलेंगी। अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए संतुलित औद्योगिक विकास जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश को ‘विकसित भारत’ के मजबूत स्तंभ के रूप में आगे बढ़ाने में हर संभव सहयोग देती रहेगी।

ये भी पढ़ें…आज पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत क्या बोल रहा है: राजनाथ सिंह

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments