AP Collector: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आंध्र प्रदेश से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आंध्र प्रदेश कलेक्टर कार्यालय ने जूनियर असिस्टेंट समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कुल 29 रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से 21 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
किन-किन पदों पर होगी भर्ती
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर असिस्टेंट (जूनियर ऑफिस असिस्टेंट) के 14 पद, टाइपिस्ट के 3 पद, ऑफिस सबऑर्डिनेट के 11 पद और गैंग मजदूर का 1 पद शामिल है। यह भर्ती विभिन्न प्रशासनिक कार्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है।
AP Collector: योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री होना जरूरी है। साथ ही कंप्यूटर संचालन, ऑफिस ऑटोमेशन और संबंधित सॉफ्टवेयर का ज्ञान होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 52 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया और आवेदन कैसे करें
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 25,220 रुपये से 80,910 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरना होगा और जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर डाक के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन की एक प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रखना भी जरूरी है।








