ख़बर का असर

Home » राजनीति » Asaduddin Owaisi: आई लव मोदी बोल सकते हैं, लेकिन I love Muhammad नहीं…’ बरेली हिंसा पर फूटा ओवैसी का गुस्सा !

Asaduddin Owaisi: आई लव मोदी बोल सकते हैं, लेकिन I love Muhammad नहीं…’ बरेली हिंसा पर फूटा ओवैसी का गुस्सा !

Asaduddin Owaisi

Asaduddin Owaisi: देशभर में आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर्स को लेकर विवाद छिड़ा है। एक तरफ जहां कुछ लोग इसे धार्मिक आस्था और प्रेम का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ संगठनों और लोगों का आरोप है कि यह एक सुनियोजित उकसावे की रणनीति है, जिससे सांप्रदायिक भावनाएं भड़काई जा रही हैं। यहीं कारण है कि इसको लेकर कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे है। बात अगर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की करें तो यहां  आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर्स को लेकर हुए विवाद में पुलिस आज भी हुड़दंग मचाने वाले उपद्रवियों को गिरफ्तार कर रही है। बरेली में हुई हिंसा के पीछे मौलाना तौकीर रजा का हाथ बताया गया है जिसे पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पुलिस अब तौकीर के करीबियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इस बीच एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने आई लव मोहम्मद विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत में किसी के लिए ‘आई लव मोदी’ कहना आसान है, लेकिन ‘आई लव मोहम्मद’ कहना आसान नहीं है।

मैं मुसलमान हूं मोहम्मद की वजह से

Asaduddin Owaisi: बरेली में जारी तनाव के बीच, ओवैसी ने सवाल उठाते हुए कहा कि ‘आई लव मोहम्मद’ कहने पर लोगों को बुरा क्यों लगता है? उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इसे अपने हाथ में न लें। हैदराबाद में एक सभा के दौरान ओवैसी ने आगे कहा कि इस देश में कोई ‘आई लव मोदी’ तो कह सकता है, लेकिन ‘आई लव मोहम्मद’ नहीं। ऐसे में आप इस देश को कहां ले जा रहे हैं? अगर कोई ‘आई लव मोदी’ कहता है, तो मीडिया भी खुश हो जाता है। अगर कोई ‘आई लव मोहम्मद’ कहता है, तो उस पर आपत्ति होती है। जबकि अगर मैं मुसलमान हूं, तो मोहम्मद की वजह से।’

आगे अपने भाषण में ओवैसी ने कुछ वीडियो क्लिप का जिक्र करते हुए कहा कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज और कुछ दुकानदारों ने उन पर फूल बरसाने का आरोप लगाया गया है। क्या पुलिस की जवाबदाही केवल सिर्फ सत्ता में बैठे लोगों के प्रति है। इसके अलावा ये किसी के प्रति जवाबदेह नहीं हैं। ओवैसी ने सवाल करते हुए पूछा कि पैगंबर मोहम्मद के अलावा किसी का नाम मोहम्मद नहीं रखा गया। अगर आप उनके पोस्टर लगाते हैं, तो आपको उनका सम्मान करना होगा। मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि वे इतने सारे कानून क्यों बना रहे हैं और क्या हो रहा है?

बरेली की सड़को पर पुख्ता इंतजाम

Asaduddin Owaisi: हाल ही में बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद को लेकर हिंसा देखी गई थी। यहां प्रदर्शन के हिंसक हो जाने के बाद से ही तनाव का माहौल बना हुआ है। यहां तक की दशहरा उत्सव और शुक्रवार की नमाज को देखते हुए गुरुवार को बरेली संभाग के चार जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सड़कों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

 

ये भी पढ़े… Bareilly Violence: पुलिस FIR में बड़ा दावा तौकीर पर उकसाने का आरोप, कहा-‘ पुलिसवालों को मारो’

4 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल