ख़बर का असर

Home » Assam » असम में गरजे CM योगी, पहली चुनावी रैली में ही सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर दे दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा?

असम में गरजे CM योगी, पहली चुनावी रैली में ही सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर दे दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा?

Assam Election in yogi

Assam Election: सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को असम के बरपेटा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष, खासकर कांग्रेस और यूडीएफ पर तीखा हमला बोला। यह असम विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी पहली रैली थी, जहां वे एनडीए प्रत्याशी दीपक कुमार दास के समर्थन में पहुंचे थे। सीएम योगी ने अपने भाषण में राम मंदिर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा ने अपने वादे को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पहले आंदोलन के दौरान “रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे” का संकल्प लिया गया था, जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कर दिखाया।

यूपी मॉडल का जिक्र

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि राज्य अब दंगा मुक्त, कर्फ्यू मुक्त और माफिया मुक्त बन चुका है। उन्होंने कहा कि अब यूपी में कर्फ्यू नहीं लगता, दंगे नहीं होते और कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। साथ ही उन्होंने सख्त कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि दंगा करने वालों की संपत्ति जब्त कर गरीबों में बांटने का काम किया गया है। योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और यूडीएफ ने असम की संस्कृति को नुकसान पहुंचाया और घुसपैठ को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार, हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में, घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए का संकल्प है कि असम को “लैंड जिहाद” और “लव जिहाद” जैसी गतिविधियों का केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा।

आगे योगी ने डबल इंजन सरकार की अवधारणा को दोहराते हुए कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने दावा किया कि असम में भी विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़े… AAP पार्टी में मचे सियासी घमासान के बीच मंत्री कपिल मिश्रा का बयान बोले- ‘चोरों की गैंग में माल के बटवारे की लड़ाई शुरु’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल