Assembly Elections 2026: बंगाल में विधानसभा चुनाव के चलते आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो चुका है। राजनीतिक पार्टियों के नेता एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बरस रहे हैं। इस बीच उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त बताया। साक्षी महाराज ने राहुल गांधी पर यह हमला बंगाल चुनाव में उनके द्वारा दिये गये बयानों के बाद किया है। उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल में भाजपा की जीत तय है, क्योंकि वहां की जनता को अब भाजपा और उसके द्वारा किए जा रहे विकास पर पूरा भरोसा है।
बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “मैं खुद बीते दिनों बंगाल में था। बंगाल में हमारे कई आश्रम हैं। अमित शाह भी वहां जनता के बीच पहुंचे हैं और यह तय है कि बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार को जमीन से उखाड़कर खाई में फेंक देना है। मोदी और योगी की सरकार पारदर्शी सरकार है और उनके राज में हमेशा जनता का हित सोचा गया है।”
राहुल गांधी के हिमंता बिस्वा सरमा और अमित शाह को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा ने असम को बहुत अच्छे से संभाला है और मोदी-योगी की जोड़ी लाजवाब है। अभी असम में उग्रवादी और वामंपथियों को समाप्त करने का काम अमित शाह कर रहे हैं। इसी उग्रवादी और वामंपथियों की वजह से आम नागरिक और हमारे भारतीय सैनिक मारे जा रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी जैसे लोग मानते नहीं हैं, ये लोग देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं, इसलिए आज ये वामंपथियों का साथ दे रहे हैं।

Assembly Elections 2026: देश में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं
इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते देश में एलपीजी गैस की कमी के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा, देश में न डीजल, पेट्रोल और एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। अभी तक बचे हुए हैं, लेकिन अगर युद्ध लंबा चलेगा तो कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। वहां के हालात को देखते हुए हमें हर तरह की कठिनाइयों के लिए तैयार रहना चाहिए और पीएम मोदी देश के नाम यह संदेश दे चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके जानकार ने इजरायल और ईरान में चल रहे युद्ध को लेकर बताया कि अभी हालात को सामान्य होने में काफी समय लग सकता है।
ये भी पढ़ें..भवानीपुर रैली में अमित शाह ने उठाया विकास और सुरक्षा का मुद्दा, कहा- इस बार ममता बनर्जी को बंगाल से विदा करना तय