ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » केजरीवाल से जुड़े चार्टर्ड प्लेन विवाद में अवध ओझा का तीखा तंज: क्या नेता सच में बैलगाड़ी पर चलेंगे?”

केजरीवाल से जुड़े चार्टर्ड प्लेन विवाद में अवध ओझा का तीखा तंज: क्या नेता सच में बैलगाड़ी पर चलेंगे?”

AVADH OJHA: आम आदमी पार्टी से जुड़े शिक्षाविद अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के चार्टर्ड प्लेन से सफर को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मुद्दे पर तंज कसते हुए कहा, “क्या वे बैलगाड़ी पर चलें?”

‘समय बचाने के लिए जरूरी है तेज साधन’

अवध ओझा ने कहा कि आज के दौर में तेज परिवहन और बेहतर संचार व्यवस्था इसलिए विकसित हुई है ताकि समय की बचत हो सके। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अगर उन्हें किसी शहर में पढ़ाने जाना हो और वे ट्रेन से जाएं, तो इसमें काफी समय लग जाएगा, जबकि हवाई यात्रा से यह काम जल्दी हो सकता है।

AVADH OJHA: लाइफस्टाइल बदलना स्वाभाविक

उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति मेहनत करके ऊंचाई तक पहुंचता है, तो उसकी जीवनशैली में बदलाव आना स्वाभाविक है। ऐसे में तेज साधनों का इस्तेमाल दिखावा नहीं, बल्कि जरूरत है।

‘नेता भी आम इंसान ही हैं’

ओझा ने कहा कि देश में आम आदमी ही असली ताकत है, लेकिन नेताओं की जिम्मेदारियां भी अलग होती हैं। उन्होंने कहा कि निजी जीवन में नेता भी आम लोगों की तरह ही रहते हैं और जरूरत के हिसाब से फैसले लेते हैं।

AVADH OJHA: केजरीवाल को बताया अच्छा नेता

शराब घोटाले के मामले में राहत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी को भगवान मानना गलत है। हालांकि उन्होंने केजरीवाल की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक अच्छे नेता हैं और उनके पास स्पष्ट विजन है।

‘देश के भविष्य के नेता बन सकते हैं’

अवध ओझा ने बताया कि उन्होंने केजरीवाल के साथ कई बैठकों में हिस्सा लिया है, जहां शिक्षा, औद्योगिकीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। उनका मानना है कि केजरीवाल भविष्य में देश के बड़े नेता बन सकते हैं।

AVADH OJHA: फिल्मों में काम करने की इच्छा भी जताई

इस दौरान उन्होंने फिल्मों में काम करने को लेकर भी दिलचस्प टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उनका बॉलीवुड में अच्छा संपर्क है और वे ‘मिर्जापुर’ के लेखक पुनीत कृष्णा से भी बात कर चुके हैं। ओझा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे हीरो की बजाय विलेन का किरदार ज्यादा बेहतर निभा सकते हैं।

बयान से छिड़ी नई बहस

अवध ओझा के इस बयान के बाद चार्टर्ड प्लेन के इस्तेमाल को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। विपक्ष और समर्थकों के बीच इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने रही हैं।

ये भी पढ़े… 25 साल बाद इंसाफ: FD घोटाले में कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती दोषी, तिहाड़ जेल में होंगे बंद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल