Home » उत्तर प्रदेश » अखिलेश यादव पर भाजपा विधायक का तगड़ा बयान कहा- ‘इफ्तार पार्टियों में जाने वालें आज चंदे का हिसाब मांग रहे…’

अखिलेश यादव पर भाजपा विधायक का तगड़ा बयान कहा- ‘इफ्तार पार्टियों में जाने वालें आज चंदे का हिसाब मांग रहे…’

अखिलेश यादव पर भाजपा विधायक का तगड़ा बयान

Ayodhya News: गाजियाबाद की लोनी विधानसभा से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बीते दिन सोमवार को राम मंदिर चंदा विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें इस्तीफा देने की कोई जरूरत नहीं है।

अगर चोरी हुई है तो कार्रवाई तय

भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि यदि राम मंदिर में किसी तरह की चोरी या वित्तीय अनियमितता हुई है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी दोषी को नहीं छोड़ेंगे और कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। भाजपा विधायक ने कहा कि चंपत राय एक संत और सम्मानित व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर आंदोलन और मंदिर निर्माण के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति पर लगाए जा रहे आरोपों के आधार पर इस्तीफे की मांग उचित नहीं है। गुर्जर ने कहा कि भगवान राम और भगवान कृष्ण तक पर आरोप लगाए गए थे, इसलिए केवल आरोप लगने भर से किसी की छवि पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए।

Ayodhya News: सपा और कांग्रेस पर लगाए आरोप

नंदकिशोर गुर्जर ने दावा किया कि राम मंदिर से जुड़े पूरे विवाद के पीछे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता टुन्नू यादव ने राम मंदिर में चोरी की है। हालांकि, विधायक ने अपने इस दावे के समर्थन में कोई सार्वजनिक साक्ष्य पेश नहीं किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग राम मंदिर पर कब्जा करने की मंशा रखते हैं और इसी उद्देश्य से विवाद खड़ा किया जा रहा है। विधायक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके शासनकाल में कारसेवकों की जान गई और आतंकवादियों को रिहा करने जैसे प्रस्ताव पारित हुए, वही लोग आज भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा तक नहीं दिया, उन्हें अब मंदिर के चंदे का हिसाब मांगने का नैतिक अधिकार नहीं है। नंदकिशोर गुर्जर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वे इफ्तार पार्टियों में तो शामिल होते हैं, लेकिन राम मंदिर में दर्शन के लिए नहीं पहुंचे। अब वही लोग मंदिर के चंदे का हिसाब मांग रहे हैं।

ये भी पढ़े… प्रतापगढ़ में कांग्रेस-सपा पर तंज कस बोले CM योगी- ‘बाबरी पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले अब आस्था की बात कर रहे’