ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » ‘हराम में भी राम’ बयान पर बवाल, अयोध्या के संतों ने संजय सिंह को बताया निंदनीय

‘हराम में भी राम’ बयान पर बवाल, अयोध्या के संतों ने संजय सिंह को बताया निंदनीय

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह द्वारा संसद में दिए गए एक बयान को लेकर अयोध्या में संत समाज की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। संतों ने इस बयान को आपत्तिजनक बताते हुए नाराज़गी जताई

Ayodhya News: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह द्वारा संसद में दिए गए एक बयान को लेकर अयोध्या में संत समाज की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। संतों ने इस बयान को आपत्तिजनक बताते हुए नाराज़गी जताई और कहा कि इस तरह की टिप्पणियां धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली हैं।

सनातन परंपरा को ही निशाना क्यों बनाया जाता

मीडिया से बातचीत में अयोध्या के एक संत ने कहा कि संजय सिंह का बयान निंदनीय है और इससे सनातन परंपरा से जुड़े लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को बोलते समय संयम और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए। संत ने सवाल उठाया कि केवल सनातन परंपरा को ही निशाना क्यों बनाया जाता है और अन्य धर्मों पर इस तरह की टिप्पणियां क्यों नहीं की जातीं।

Ayodhya News: संत समाज की सख्त प्रतिक्रिया

संतों का कहना है कि सनातन संस्कृति सहिष्णु जरूर है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि उस पर की गई हर टिप्पणी को चुपचाप स्वीकार कर लिया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि धार्मिक आस्थाओं पर टिप्पणी करने वालों को शब्दों की मर्यादा समझनी चाहिए।

 कानून बनाने की मांग

एक संत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयानों पर सख्त कानून बनाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की टिप्पणियों पर रोक लग सके। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Ayodhya News: ‘बयान से मानसिकता उजागर’

एक अन्य संत ने कहा कि संजय सिंह के बयान से आम आदमी पार्टी की सोच सामने आती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान समाज में तनाव पैदा करते हैं और इससे बचा जाना चाहिए। संतों ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन अपने आराध्य और परंपरा पर टिप्पणी को स्वीकार नहीं कर सकते। संत समाज ने अपील की राजनीतिक दल और उनके नेता देश की विविधता और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें तथा बयानबाजी में संयम बरतें।

ये भी पढ़े… PM मोदी से मिले भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, संगठन को मजबूत करने पर चर्चा 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल