ख़बर का असर

Home » धर्म » क्या हमेशा के लिए गुप्त हो जाएंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री? बद्रीनाथ की पहाड़ियों में करेंगे साधना

क्या हमेशा के लिए गुप्त हो जाएंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री? बद्रीनाथ की पहाड़ियों में करेंगे साधना

Bageshwar dham: क्या हमेशा के लिए गुप्त हो जाएंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री? बद्रीनाथ की पहाड़ियों में करेंगे साधना

Bageshwar dham: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि वे जल्द ही एक महीने के लिए पूर्ण एकांतवास में साधना करने बद्रीनाथ की पहाड़ियों पर जाएंगे. इस दौरान वे मोबाइल, टीवी, इंटरव्यू और सार्वजनिक कार्यक्रमों से पूरी तरह दूर रहेंगे.खास बात यह है कि इस अवधि में न कथा का आयोजन होगा और न ही दिव्य दरबार लगेगा. धीरेंद्र शास्त्री पूरी तरह से आध्यात्मिक साधना और तप में समय बिताएंगे.

गुरु आज्ञा से करेंगे गुप्त साधना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक कार्यक्रम के दौरान खुद इस बात की जानकारी दी थी कि गुरु की आज्ञा से वे बद्रीनाथ की पहाड़ियों में तप-साधना करने जा रहे हैं.उन्होंने कहा कि जीवन के इस चरण में खुद को साधना और मन को स्थिर रखना बहुत जरूरी है. इसलिए वे कुछ समय के लिए सभी गतिविधियों से दूर रहकर ईश्वर भक्ति और ध्यान में समय बिताना चाहते हैं.

Bageshwar dham: मई में जा सकते हैं बद्रीनाथ

जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र शास्त्री मई महीने में उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के आसपास बर्फीले और शांत पहाड़ी क्षेत्रों में साधना करने जा सकते हैं.इस दौरान वे पूरी तरह एकांत में रहेंगे और किसी भी तरह के संपर्क या सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे.

Bageshwar dham: मोबाइल, टीवी और इंटरव्यू से रहेंगे दूर

साधना के समय धीरेंद्र शास्त्री ने साफ कहा है कि वे मोबाइल फोन टीवी इंटरव्यू कथा और सार्वजनिक कार्यक्रम इन सभी चीजों से पूरी तरह दूरी बनाए रखेंगे. उनका पूरा ध्यान केवल तप, ध्यान और आध्यात्मिक साधना पर रहेगा.

नई ऊर्जा और नए विचारों के साथ करेंगे वापसी

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि इस साधना का उद्देश्य आत्मिक शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करना है.उन्होंने कहा कि एक महीने की साधना के बाद वे नई ऊर्जा, नए विचारों और नई योजनाओं के साथ वापस लौटेंगे, ताकि समाज और सनातन धर्म के लिए और बेहतर कार्य कर सकें.

ये भी पढ़े: क्या तेज गर्मी घटा रही है लड़कों के जन्म की संभावना? नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल