योगी की मां पर टिप्पणी को लेकर शंकराचार्य की नाराजगी, बोले- मां का अपमान असहनीय

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की मां पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर Swami Avimukteshwaranand Saraswati ने कड़ी नाराजगी जताई है। शंकराचार्य ने कहा कि 11 मार्च को लखनऊ में आयोजित धर्मसभा में 40 दिन की यात्रा के निष्कर्ष रखे जाएंगे और वैचारिक संघर्ष की घोषणा की जाएगी।

महिला दिवस पर स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट नोएडा की छात्राओं को किया गया सम्मानित

सार्थक एक नई सोच संस्था के द्वारा नोएडा स्किल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट फॉर वूमंस के साथ संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। सार्थक एक नई सोच संस्था के राष्ट्रीय संयोजक पंकज त्रिपाठी ने नोएडा स्किल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल, डायरेक्टर, सभी स्टाफ टीचर्स और विशेष रूप से छात्राओं का धन्यवाद किया।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के आरोप: मंदिर में बम विस्फोट, दो लोगों की हत्या से मचा हड़कंप

मानवाधिकार संगठन बांग्लादेश जातीय हिंदू महाजोते के अनुसार, पिछले सप्ताह देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई हिंसक घटनाओं में दो हिंदुओं की हत्या कर दी गई। मानवाधिकार समूह ने दावा किया कि हाल के दिनों में चटोग्राम इलाके में भी एक हिंदू युवक की हत्या हुई थी, जबकि एक बुजुर्ग व्यक्ति को मवेशी चोरी का विरोध करने पर गोली मार दी गई।

महिला दिवस पर CM योगी का बड़ा तोहफा, 3 लाख से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला आयुष्मान कार्ड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति को बड़ा तोहफा दिया। प्रदेश सरकार का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और समाज कल्याण योजनाओं की रीढ़ हैं।

विजयपुर सीट पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द किया, रामनिवास रावत बने MLA

Vijaypur seat news:

Vijaypur seat news: मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर ग्वालियर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द करते हुए भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत को विजयी घोषित कर दिया है। यह फैसला ग्वालियर बेंच के जस्टिस जी.एस. अहलूवालिया ने रावत की ओर से … Read more

“हिंदू अब पुलिस का इंतजार नहीं करेगा”, तरुण खटीक हत्याकांड पर वीएचपी नेता का विवादित बयान

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या के मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी सुरेंद्र जैन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस मामले को लेकर सुरेंद्र जैन ने कुछ राजनीतिक नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई मामलों में तुरंत प्रतिक्रिया देने वाले नेता इस घटना पर क्यों चुप हैं।

टीम इंडिया की जीत पर कुछ इस तरह से धोनी, सचिन, विराट ने बांधे तारीफों के पुल

 T20 World Cup Victory:

 T20 World Cup Victory: भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन साल में तीसरा ICC टाइटल भी हासिल कर लिया। ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में … Read more

एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, बुकिंग गैप 21 से बढ़ाकर 25 दिन

केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कंपनियों से कहा गया है कि कमर्शियल कनेक्शन के बजाय घरेलू ग्राहकों को प्राथमिकता दी जाए।

बेंगलुरू में गैस संकट, कमर्शियल LPG की कमी से मंगलवार से बंद रहेंगे कई होटल

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में कमर्शियल एलपीजी गैस की कमी के चलते मंगलवार से शहर के कई होटल बंद रहने वाले हैं। सरकार ने स्थिति को देखते हुए रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

पाकिस्तान ने सऊदी अरब से मांगी बड़ी वित्तीय मदद, 8 अहम प्रस्ताव सौंपे

पाकिस्तान ने आर्थिक संकट के बीच सऊदी अरब से बड़ी वित्तीय सहायता की मांग की है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने रियाद को 8 अहम प्रस्ताव सौंपे हैं। पाकिस्तान फिलहाल अपनी आर्थिक स्थिति को स्थिर करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ भी बातचीत कर रहा है।