ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » आसनसोल उत्तर में भाजपा की सियासी हलचल तेज, तृणमूल के गढ़ में सेंध की तैयारी

आसनसोल उत्तर में भाजपा की सियासी हलचल तेज, तृणमूल के गढ़ में सेंध की तैयारी

Bangla News

Bangla News: आसनसोल (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल की राजनीति में अहम मानी जाने वाली आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट पर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस के कब्जे वाली इस सीट पर अब भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने में जुटी हुई है।

घर-घर पहुंच रही “संकल्प यात्रा”

भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृष्णेंदु मुखर्जी के नेतृत्व में स्थानीय नेता कृष्णा प्रसाद, अमिता सी, विगु ठाकुर, प्रदीप सिंह, मदन मोहन चौबे, कार्तिक दास, बबलू विश्वास और कल्याण दास अलग-अलग इलाकों में “संकल्प यात्रा” निकाल रहे हैं। इस अभियान के तहत नेता सीधे लोगों के घर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और विकास से जुड़े सुझाव एकत्र कर रहे हैं। पार्टी का दावा है कि इस संवाद से जनता का भरोसा मजबूत हो रहा है।

Bangla News: बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाएं मुख्य मुद्दा

भाजपा नेताओं का कहना है कि अभियान का मुख्य फोकस बेरोजगार युवाओं को रोजगार, हर गांव और शहर में पानी, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही केंद्र और राज्य की सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी इसे 2026 की रणनीति का अहम हिस्सा मान रही है।

मलय घटक के गढ़ में चुनौती

गौरतलब है कि आसनसोल उत्तर सीट से वर्तमान विधायक मलय घटक हैं, जो ममता बनर्जी सरकार में कानून मंत्री भी हैं। क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। ऐसे में यह सीट भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण है, लेकिन पार्टी का कहना है कि वह जिले की अन्य सीटों के साथ-साथ यहां भी पूरी ताकत झोंकने को तैयार है।

ये भी पढ़ें…अमरोहा में SP का सख्त एक्शन! सात चौकी इंचार्ज का किया तबादला, टीपी नगर प्रभारी लाइन हाजिर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल