Home » अंतर्राष्ट्रीय » बांग्लादेश में बिगड़ते हालात: लोकतंत्र पर बढ़ता खतरा, 9वीं मंजिल पर फंसे 25 पत्रकार, दंगाइयों ने इमारत में लगाई आग

बांग्लादेश में बिगड़ते हालात: लोकतंत्र पर बढ़ता खतरा, 9वीं मंजिल पर फंसे 25 पत्रकार, दंगाइयों ने इमारत में लगाई आग

बांग्लादेश में अराजकता
Spread the love

Bangladesh Violence: बांग्लादेश एक बार फिर से हालत बिगड़ गए है, पूरा देश गंभीर हिंसा की चपेट में आ गया है। बता दें, ये हालात युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद से ही देश के कई हिस्सों में बने हुए हैं। कई इलाकों में लगातार जगह-जगह आगजनी, तोड़फोड़ और हमले हो रहे हैं। इस पुरे मामले में मीडिया को खास तौर पर निशाना बनाया जा रहा है।बड़े अखबारों के दफ्तरों पर हमला किया गया और कई पत्रकारों को चोटें भी आई हैं। इन घटनाओं से बाद से ही अनुमान लगाया जा रहा है कि राष्ट्रीय चुनावों से पहले देश में और अस्थिरता बढ़ सकती है।

युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या से देश में तनाव

बता दें, शरीफ उस्मान हादी ‘इंकलाब मंच’ के प्रवक्ता थे और आने वाले आम चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।पिछले शुक्रवार को जब शरीफ उस्मान ढाका में अपना चुनाव प्रचार को शुरू कर रहे थे, तभी अचानक कुछ नकाब पहने हमलावरों ने उन्हें सिर में गोली मार दी।जिसके बाद तुरंत उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया, जहां वे छह दिन तक लाइफ सपोर्ट पर रहे।लेकिन अंत में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Bangladesh Violence: हिंसक भीड़ ने सड़कों पर उतार दिया गुस्सा

हादी की मौत के बाद से ही बांग्लादेश की गुस्साई भीड़ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रही है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी ने वायरल हो रही है जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि लोग बांग्लादेश के बड़े अखबार प्रोथोम अलो और डेली स्टार के दफ्तरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं और वहां आग लगा रहे हैं। रिपोर्टों से मिली जानकारी के मुताबिक, ढाका के कावरान बाजार में मौजूद डेली स्टार के कार्यालय पर भी हमला किया गया। इस हमले के बाद चार घंटे से अधिक समय तक के लिए 25 पत्रकार अंदर आग में फंसे रहे, राहत की बात रही कि सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और किसी के जान का मुकसान नहीं हुआ है। बताया गया है कि हमला आधी रात के करीब शुरू हुआ था।

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में अराजकता
बांग्लादेश में अराजकता

अधिकारियों की देरी और आग में फैलता धुआं

इसमें सबसे पहले बांग्ला भाषा के अखबार प्रोथोम अलो के दफ्तर पर किया गया था। कार्यालय के बाहार भीड़ द्वारा नारेबाजी की गयी और इसके बाद वहां तोड़फोड़ की और फिर दफ्तर में आग लगा दी। इसके पश्च्यात डेली स्टार के ऑफिस को लोगों ने निशाना बनाया।हमलावरों ने ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल को काफी नुकसान पहुंचाया, पूरी इमारत में आग फैल गई।

बांग्लादेश में पत्रकारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

इस पूरी घटना के वीडियो में यह भी दिखा कि वरिष्ठ पत्रकार नुरुल कबीर के साथ मारपीट की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, भीड़ द्वारा दमकल विभाग को भी कुछ समय तक इमारत तक पहुंचने से रोके रखा था, जिस वजह से आग को बुझाने में देरी हुई। कुल मिलाकर, बांग्लादेश में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं और पत्रकारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़े… कोलाना के अमित भारद्वाज और सचिन चौधरी का IES में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments