Bangladeshi Intruder: कोचबिहार। हाल ही में बांग्लादेश से भारत में आ रहे घुसपैठियों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। माथाभांगा–1 नंबर ब्लॉक के शिकारपुर ग्राम पंचायत के सात ग्राम मानाबाड़ी इलाके में पुलिस द्वारा एक संदिग्ध बांग्लादेशी युवक को हिरासत में ले लिया गया है।

Bangladeshi Intruder: स्थानीय लोगों की सतर्कता से पुलिस को सूचना
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को इलाके में एक युवक संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखाई दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और इस पुरे मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर बीएसएफ और माथाभांगा थाना पुलिस पहुंची।

अदालत में पेश होने की तैयारी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक का नाम मोहम्मद रियाद है। वह बांग्लादेश के लालमनिरहाट जिले के पाटग्राम क्षेत्र का निवासी है। माथाभांगा थाना पुलिस ने कहा कि बांग्लादेशी युवक को थाने लाया गया है और आज उसे माथाभांगा अदालत में पेश किया जाएगा।
Report By: Pijush







