Home » पश्चिम बंगाल » Bangladeshi Intruder: कोचबिहार में संदिग्ध बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, मामले ने बढ़ाई सुरक्षा चिंताएँ

Bangladeshi Intruder: कोचबिहार में संदिग्ध बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, मामले ने बढ़ाई सुरक्षा चिंताएँ

कोचबिहार में हिरासत में पुलिस द्वारा पकड़ा गया युवक

Bangladeshi Intruder: कोचबिहार। हाल ही में बांग्लादेश से भारत में आ रहे घुसपैठियों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। माथाभांगा–1 नंबर ब्लॉक के शिकारपुर ग्राम पंचायत के सात ग्राम मानाबाड़ी इलाके में पुलिस द्वारा एक संदिग्ध बांग्लादेशी युवक को हिरासत में ले लिया गया है।

कोचबिहार में हिरासत में पुलिस द्वारा पकड़ा गया युवक
कोचबिहार में हिरासत में पुलिस द्वारा पकड़ा गया युवक

Bangladeshi Intruder: स्थानीय लोगों की सतर्कता से पुलिस को सूचना

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को इलाके में एक युवक संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखाई दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और इस पुरे मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर बीएसएफ और माथाभांगा थाना पुलिस पहुंची।

Bangladeshi Intruder: कोचबिहार में हिरासत में पुलिस द्वारा पकड़ा गया युवक
कोचबिहार में हिरासत में पुलिस द्वारा पकड़ा गया युवक

अदालत में पेश होने की तैयारी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक का नाम मोहम्मद रियाद है। वह बांग्लादेश के लालमनिरहाट जिले के पाटग्राम क्षेत्र का निवासी है। माथाभांगा थाना पुलिस ने कहा कि बांग्लादेशी युवक को थाने लाया गया है और आज उसे माथाभांगा अदालत में पेश किया जाएगा

Report By: Pijush

ये भी पढ़े… किसानों के चेहरे पर खुशी, योगी आदित्यनाथ ने दी ट्रैक्टर की सौगात, किसान समृद्धि योजनाओं के तहत किसानों को लाभ