BENGAL ELCTION 2026: नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। 23 और 29 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इन रैलियों को भाजपा के आक्रामक प्रचार अभियान का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
कटवा से शुरुआत, तीन जगह रैलियां
प्रधानमंत्री अपने दौरे की शुरुआत कटवा में विजय संकल्प सभा से करेंगे। इसके बाद वे जंगीपुर में दोपहर 1:45 बजे दूसरी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं तीसरी जनसभा दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट में दोपहर 3:45 बजे आयोजित होगी।
BENGAL ELCTION 2026: सिलीगुड़ी में रोड शो की तैयारी
इन रैलियों के बाद प्रधानमंत्री के सिलीगुड़ी जाने की संभावना है, जहां वे रविवार को रोड शो कर सकते हैं। यह पूरे राज्य में व्यापक चुनाव प्रचार रणनीति का हिस्सा है। भाजपा की योजना के तहत प्रधानमंत्री चुनावी अवधि में पश्चिम बंगाल में करीब 14 रैलियों को संबोधित करेंगे, जिससे पार्टी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।
पहले भी साध चुके हैं निशाना
इससे पहले 9 अप्रैल को हल्दिया, आसनसोल और सिउरी में रैलियों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस पर तीखे हमले किए थे। उन्होंने घुसपैठ, कानून-व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर राज्य सरकार को घेरा था। इन रैलियों को पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल को और गर्माने वाला अहम कदम माना जा रहा है, जहां भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।
ये भी पढ़े… अमित शाह की बंगाल में आज ताबड़तोड़ रैलियां, क्या बदल जाएगा चुनावी खेल? जानिए कहां – कहां रैलियां है …








