ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल चुनाव के बीच BJP नेता मिथुन चक्रवर्ती के बयान से गरमाई सियासत बोले- ‘मुझे ओवैसी पसंद है’

बंगाल चुनाव के बीच BJP नेता मिथुन चक्रवर्ती के बयान से गरमाई सियासत बोले- ‘मुझे ओवैसी पसंद है’

Mithun Chakraborty owaisi

Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए प्रचार में जुटे अभिनेता और पार्टी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने राज्य की वर्तमान स्थिति और चुनावी रणनीति पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जब तक मेरे बदन में एक बूंद खून रहेगा, तब तक कोई माई का लाल पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बना सकता।

BJP मुसलमानों के खिलाफ नहीं

मिथुन ने तृणमूल कांग्रेस और केंद्रीय मुद्दों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह एक रियल लीडर हैं और पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि BJP मुसलमानों के खिलाफ नहीं है, बल्कि भारत में रहकर देश को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ है। उन्होंने SIR और मदरसों को दिए गए फंड जैसे विषयों को भी उठाया और कहा कि बंगाल में इतनी गंदगी फैल चुकी है कि झाड़ू लेकर साफ करना पड़ेगा। ममता बनर्जी चाहे अभी कुछ भी कहें, लेकिन बदलाव जरूरी है। सनातनी जाग उठा है और इस बार परिवर्तन होना चाहिए।

Bengal Election: चुनावी रणनीति पर भरोसा

मिथुन ने पार्टी की रणनीति पर भरोसा जताया और कहा कि स्थानीय उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारना जीत की संभावनाओं को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि इस बार हमने स्थानीय व्यक्ति को चुना है, ताकि वह जीतकर वापस आए। इसी उम्मीद के साथ मैं कह सकता हूं कि हम निश्चित रूप से जीतेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उठाए गए अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर मिथुन ने सहमति जताई। उन्होंने कहा कि यह समस्या स्थानीय समुदायों, विशेषकर मुस्लिम नागरिकों को प्रभावित कर रही है। रोज़गार और कल्याणकारी योजनाओं के मामले में उन्हें अब भी पूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

आगे उन्होंने कहा कि 400 किलोमीटर जमीन का टुकड़ा अभी भी खाली पड़ा है। प्रधानमंत्री कई पत्र लिख चुके हैं, लेकिन ममता बनर्जी उसे हस्तांतरित करने से इनकार कर रही हैं। वह चाहती हैं कि लोग बस आएं और उन्हें वोट दें, लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।

ये भी पढ़े… लखनऊ में मस्जिद जमींदोज, हाई कोर्ट के निर्देश के बाद तड़के 4 बजे गरजा योगी सरकार का बुलडोजर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल