Bengal Election Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। पार्टी ने इसे ‘भरोसा पत्र’ नाम दिया है, जिसमें महिलाओं, युवाओं और प्रमुख वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए कई बड़े वादे किए गए हैं।
महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष वादे
बीजेपी के इस ‘भरोसा पत्र’ में महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को साधने की पूरी कोशिश नजर आती है। पार्टी ने सीधे आर्थिक लाभ और सहायता देने जैसे वादों को प्रमुखता दी है। इससे साफ है कि बीजेपी इस बार चुनाव में सामाजिक और आर्थिक मुद्दों को केंद्र में रखकर मैदान में उतर रही है।घोषणा पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने सत्ताधारी All India Trinamool Congress और मुख्यमंत्री Mamata Banerjee पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और कुशासन से परेशान बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है। शाह ने आरोप लगाया कि जनता ने उम्मीदों के साथ ममता बनर्जी को जनादेश दिया था, लेकिन सरकार उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।
Bengal Election Live: ‘परिवर्तन’ के नारे के साथ चुनावी रणनीति
अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि यह ‘भरोसा पत्र’ सिर्फ वादों का दस्तावेज नहीं, बल्कि ‘सोनार बांग्ला’ के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सकारात्मक एजेंडे के साथ चुनाव में उतर रही है और जनता को एक नया विकल्प देना चाहती है।
जनता से समर्थन की अपील
गृह मंत्री ने भरोसा जताया कि पश्चिम बंगाल की जनता इस बार बीजेपी को मौका देगी और राज्य में नई सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अगले पांच वर्षों में विकास और सुशासन के जरिए बंगाल की तस्वीर बदलने का लक्ष्य लेकर चल रही है।इस तरह बंगाल चुनाव में बीजेपी ने अपने ‘भरोसा पत्र’ के जरिए स्पष्ट कर दिया है कि वह इस बार पूरी ताकत के साथ सत्ता परिवर्तन की लड़ाई लड़ने जा रही है।
घोषणा पत्र में सुरक्षा और प्रशासनिक सुधारों को प्रमुखता देते हुए भाजपा ने घुसपैठ के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने की बात कही है। पार्टी का कहना है कि सत्ता में आने पर अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें चरणबद्ध तरीके से बाहर किया जाएगा और राज्य की सीमाओं को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जाएगा।इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए 45 दिनों के भीतर 7वें वेतन आयोग को लागू करने का वादा किया गया है, जिससे लाखों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलने की बात कही गई है।आर्थिक और सामाजिक मोर्चे पर भाजपा ने महिलाओं और युवाओं को केंद्र में रखते हुए कई घोषणाएं की हैं। महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 3000 रुपये की सहायता राशि ट्रांसफर करने, महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने और केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं को पूरी तरह लागू करने का भरोसा दिया गया है।
इसके अलावा पार्टी ने समान नागरिक संहिता को छह महीने के भीतर लागू करने, गो-तस्करी पर सख्त रोक लगाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने का भी ऐलान किया है।रोजगार के मुद्दे पर भाजपा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि सरकार बनने पर एक करोड़ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। साथ ही बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3000 रुपये महीना देने की भी घोषणा की गई है।भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पार्टी ने यह भी कहा है कि पिछली सरकार के दौरान हुए घोटालों की जांच कर दोषी नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हें सजा दिलाई जाएगी।
ये भी पढ़े…..‘भाजपा के विकास एजेंडे का समर्थन करता है बंगाल, राज्य को अंधकार युग में ले गई ममता सरकार’








