ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » क्या ममता सरकार का पुलिस फेरबदल चुनाव में होगा असरदार? भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल

क्या ममता सरकार का पुलिस फेरबदल चुनाव में होगा असरदार? भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल

Bengal

Bengal: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की घोषणा से कुछ घंटे पहले, ममता सरकार ने राज्य पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। रविवार को राज्य सरकार ने 27 इंस्पेक्टरों और 12 पुलिस थानों के प्रभारी अधिकारियों (आईसी) का तबादला किया। यह कदम चुनावों से पहले प्रशासनिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का तबादला

राज्य सरकार ने डायमंड हार्बर, बिधाननगर, बैरकपुर, चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के कई पुलिस थानों के आईसी का तबादला किया है। इसके अलावा, पूर्वी मिदनीपुर जिले के भी कई इंस्पेक्टरों को नए स्थानों पर भेजा गया है। पुलिस विभाग ने इन तबादलों के संबंध में अधिसूचना जारी की, जिसमें अधिकारियों को जल्द अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया।

Bengal: भाजपा ने उठाए सवाल

मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इस कदम पर सवाल उठाए हैं। भाजपा नेता सजल घोष ने कहा कि सरकार ने ये तबादले जानबूझकर किए हैं ताकि चुनाव आयोग बाद में इन नियुक्तियों में कोई बदलाव न कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस पर चुनाव आयोग को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

पूर्व में भी हुआ था फेरबदल

इससे पहले तीन सप्ताह पहले भी राज्य सरकार ने पुलिस बल में फेरबदल किया था, जिसमें चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। अब चुनाव के ठीक पहले किए गए ये बदलाव राजनीतिक चर्चा का विषय बन गए हैं।

ये भी पढ़ें…ओडिशा के मयूरभंज में नॉरवेस्टर तूफान ने मचाई तबाही

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल