Home » odisha » ओडिशा के मयूरभंज में नॉरवेस्टर तूफान ने मचाई तबाही

ओडिशा के मयूरभंज में नॉरवेस्टर तूफान ने मचाई तबाही

Tsunami: ओडिशा के मयूरभंज जिले में रविवार को अचानक आए नॉरवेस्टर तूफान (बवंडर) ने भारी नुकसान पहुंचाया। करंजिया इलाके में इस प्राकृतिक कहर ने देखते ही देखते कई घरों और सड़कों को तहस-नहस कर दिया।

किया गांव में सबसे ज्यादा नुकसान

तूफान का सबसे भयानक असर जिले के किया गांव में देखने को मिला। तेज हवाओं ने मिट्टी और फूस के बने मकानों को जैसे तिनके की तरह उड़ा दिया। रिपोर्ट के अनुसार, 70 से अधिक घरों की छतें उड़ गईं और कई मकान पूरी तरह ढह गए। इस हादसे में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Tsunami: ऑटो-रिक्शा तक हवा में उड़ गया

तूफान की ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सड़क पर चल रहे वाहन भी सुरक्षित नहीं रहे। हवा के झोंकों ने एक ऑटो-रिक्शा को उठा कर पास के तालाब में गिरा दिया। कई अन्य वाहन भी सड़क से फिसलकर गड्ढों और किनारों पर जा गिरे।

बिजली आपूर्ति और सड़कें बाधित

Tsunami: तूफान के चलते कई बड़े पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे बिजली की सप्लाई बाधित हो गई और कई सड़कें बंद हो गईं। स्थानीय अधिकारी नुकसान का जायजा ले रहे हैं और प्रभावित परिवारों के लिए राहत कार्य जल्द शुरू किए जाने की संभावना है।

 

ये भी पढ़ें: 13 साल से जिंदा लाश बनकर जी रहे हरीश राणा, विदाई से पहले वायरल हुआ भावुक वीडियो