Home » बिहार » भागलपुर में युवक ने फंदे से लटक कर दी जान, वजह जान उड़ जाएंगे होश

भागलपुर में युवक ने फंदे से लटक कर दी जान, वजह जान उड़ जाएंगे होश

Bhagalpur News

Bhagalpur News: भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामसर मोहल्ले में एक 20 वर्षीय युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर में अकेला था प्रिंस

परिजनों के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य बुआ के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान प्रिंस घर में अकेला था। देर शाम जब बड़े भाई सोनू घर पहुंचे और अपने छोटे भाई को खोजा, तो वह घर के एक कमरे में अचेत अवस्था में मिला। आनन-फानन में परिजनों को सूचना दी गई और सभी मौके पर पहुंचे।

इसके बाद परिजन प्रिंस को तत्काल इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस भी पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

Bhagalpur News: घटना को लेकर पुलिस क्या बोली?

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि युवक किसी तरह के मानसिक दबाव या परेशानी में तो नहीं था। वहीं घटना के बाद से ही मृत परिवार में मातम पसरा हुआ है और मोहल्ले में शोक का माहौल है।

Report BY: शयामानंद सिह

ये भी पढ़े… सब गोल मार है भाई! मौत के 9 साल बाद कागजों में जिंदा हुई मृत महिला, भागलपुर का ये ज़मीन घोटाला चौंका देगा