ख़बर का असर

Home » राजस्थान » भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Bhiwadi Factory Blast:

Bhiwadi Factory Blast: राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। हादसे में 8 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार के लिए भेजा गया है। मृतकों में से तीन की पहचान बिहार के मोतिहारी जिले के मिंटू, नितेश और सुजान के रूप में हुई है।

सुबह साढ़े नौ बजे गूंजे कई धमाके

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे फैक्ट्री परिसर में तीन से चार जोरदार धमाके हुए। धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।

Bhiwadi Factory Blast: 25 मजदूरों में से 8 नहीं बच सके

घटना के समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर कार्यरत थे। कुछ मजदूर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन 8 लोग अंदर ही फंस गए और आग में झुलसकर उनकी मृत्यु हो गई। शव बुरी तरह जल गए थे और कई स्थानों पर शरीर के अवशेष बिखरे मिले। बचाव दल ने अवशेषों को एकत्र कर सुरक्षित रखा।

Bhiwadi Factory Blast: अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री में रसायनों के साथ अवैध रूप से पटाखे भी बनाए जा रहे थे। घटनास्थल से बारूद, पटाखे और पैकिंग सामग्री बरामद की गई है। प्रशासन के अनुसार, विस्फोट संभवतः ज्वलनशील पदार्थ के कारण हुआ। गैस रिसाव की पुष्टि नहीं हुई है।

 फैक्ट्री प्रबंधन पर कार्रवाई, जांच जारी

फैक्ट्री प्रबंधक अभिनंदन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रशासन के अनुसार, फैक्ट्री मालिक राजेंद्र ने इसे लीज पर दिया था। संबंधित व्यक्तियों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि दमकल की कई गाड़ियों को करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू मिला। एक मजदूर के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका है और बचाव अभियान जारी है। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढे़ :मुजफ्फरपुर में मां की क्रूरता, स्कूल बैग में ईंटें भर बच्ची को पीटा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल