Home » राजनीति » डीयू विधायक अनंत सिंह पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

डीयू विधायक अनंत सिंह पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

Bihar:

Bihar: बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पटना के बाढ़ इलाके में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी उम्मीदवार अनुज सिंह और उनके समर्थक कर्मवीर सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मोकामा और बाढ़ थानों में कुल तीन एफआईआर दर्ज की हैं।

Bihar: अनंत सिंह पर क्यों दर्ज हुई FIR-

पुलिस के मुताबिक, रविवार को पटना के बाढ़ इलाके में एमएलसी चुनाव के प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत सामने आई थी। आरोप है कि प्रचार के दौरान अनुमति से अधिक दोपहिया और चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा, कई वाहनों में सायरन और हूटर बजाए जाने की भी बात सामने आई है। प्रचार के दौरान जेसीबी मशीन से फूल बरसाने का भी आरोप है। पुलिस इन गतिविधियों को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जोड़कर जांच कर रही है।

Bihar: अनुज सिंह के प्रचार में पहुंचे थे अनंत सिंह-

यह मामला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि जेडीयू विधायक अनंत सिंह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव लड़ रहे जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। प्रचार के दौरान वाहनों के काफिले और अन्य गतिविधियों को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में अनुज सिंह और उनके समर्थक कर्मवीर सिंह को भी आरोपी बनाया गया है।

मोकामा और बाढ़ थानों में तीन FIR दर्ज-

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) राम कृष्ण ने बताया कि रविवार को बड़े पैमाने पर एमएलसी चुनाव का प्रचार किया गया था। इस दौरान अनुमति से अधिक वाहनों का इस्तेमाल हुआ और कुछ वाहनों में सायरन तथा हूटर बजाए गए। उन्होंने बताया कि मामले में मोकामा और बाढ़ थानों में कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अब जांच के दौरान यह स्पष्ट होगा कि प्रचार के दौरान किन नियमों का उल्लंघन हुआ और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

यह भी पढ़े- फ्रांस के पीएम ने हिंसा के जिम्मेदारों को बताया ‘चोर-ठग’, वामपंथियों पर साधा निशाना