ख़बर का असर

Home » बिहार » बजट से ‘विकसित बिहार’ को मिलेगी नई रफ्तार: दिलीप जायसवाल

बजट से ‘विकसित बिहार’ को मिलेगी नई रफ्तार: दिलीप जायसवाल

Bihar Budget: बिहार में आगामी बजट सत्र और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच राज्य सरकार के मंत्रियों ने बजट के आकार, विकास की दिशा और जनता से संवाद को लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट की है।

25 हजार करोड़ से 3 लाख करोड़ तक का सफर

बजट सत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार के बजट में पिछले वर्षों में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि एक समय बिहार का बजट सिर्फ 25 हजार करोड़ रुपए का हुआ करता था, जो अब बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि बिहार उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है, जो अपने बजट का पूरा और तयशुदा खर्च करने में सक्षम हैं।

Bihar Budget: ‘विकसित बिहार’ के सपने को साकार करेगा बजट

दिलीप जायसवाल ने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पेश होने वाला इस बार का बजट बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘विकसित बिहार’ के सपनों को पूरा करने वाला साबित होगा।

दही-चूड़ा भोज पर बोले जायसवाल

भाजपा नेता नितिन नबीन द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप जायसवाल ने इसे सौभाग्य का विषय बताया। उन्होंने कहा कि बिहार से ताल्लुक रखने वाले 45 वर्षीय युवा नेता का देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनना राज्य के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा,“नितिन नबीन पहले भी दही-चूड़ा भोज का आयोजन करते रहे हैं। इतने बड़े पद पर पहुंचने और दिल्ली जाने के बाद भी उन्होंने बिहार की परंपराओं और लोगों को नहीं भुलाया, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।” जायसवाल ने कहा कि दही-चूड़ा भोज हिंदू और सनातन संस्कृति की परंपरा से जुड़ा हुआ है और यह आयोजन विचारधारा एवं संस्कारों का प्रतीक है।

Bihar Budget: समृद्धि यात्रा से जनता से सीधा संवाद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा पर बोलते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि जनता से सीधे संवाद करना मुख्यमंत्री की कार्यशैली का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वे पिछले 20–25 वर्षों से देख रहे हैं कि मुख्यमंत्री हर साल दिसंबर–जनवरी में राज्य के दौरे पर निकलते हैं, लोगों से मिलते हैं और उनकी समस्याएं सुनते हैं।

जहां जरूरत, वहां योजनाएं: लेशी सिंह

मंत्री लेशी सिंह ने भी समृद्धि यात्रा को लेकर कहा कि जहां-जहां जनता की जरूरत और मांग होगी, वहां मुख्यमंत्री परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि इस यात्रा के दौरान राज्यवासियों को नई योजनाओं की सौगात भी दी जाएगी।

ये भी पढ़े… सीएम नीतीश समृद्धि यात्रा से लिखेंगे बिहार की तरक्की और विकास की गाथा: मंत्री श्रवण कुमार

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल