योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड की आस्था और परंपरा का उपहार, देवदार की विशेष कुर्सी बनी गोरखनाथ मंदिर की शोभा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड की आस्था, परंपरा और काष्ठकला से जुड़ा एक विशेष उपहार मिला है। केदारनाथ पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट में बची देवदार की लकड़ी से बनी एक भव्य और सुगंधित कुर्सी उन्हें भेंट की गई है। कर्नल अजय कोठियाल केदारनाथ पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभाने वाले प्रमुख चेहरों में से एक रहे हैं। 2013 की आपदा के बाद धाम के पुनर्निर्माण में उनके योगदान को व्यापक रूप से सराहा गया।

यूरोपीय संघ के शीर्ष नेता होंगे मुख्य अतिथि, स्वदेशी शक्ति का होगा भव्य प्रदर्शन

Republic Day:

77वीं गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार यूरोपीय संघ के दोनों शीर्ष नेता मुख्य अतिथि होंगे और ‘बैटल एरे’ फॉर्मेट में स्वदेशी हथियारों व सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा।

दिल्ली-एनसीआर में फिर बिगड़ी हवा, CAQM ने लागू की GRAP-3 पाबंदियां

दिल्ली की हवा एक बार फिर बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू कर दी हैं। दिल्ली सरकार का कहना है कि वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में आयोजित ‘पॉल्यूशन का सॉल्यूशन’ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार प्रदूषण कम करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।

ईरान में बवाल के बीच IRGC पर बड़ा हमला, कुर्द संगठन PAK ने ली जिम्मेदारी

तेहरान में जारी विरोध प्रदर्शनों और बढ़ती हिंसा के बीच ईरान की सेना पर एक बड़े सशस्त्र हमले की खबर सामने आई है। इस हमले को लेकर दावा किया गया है कि यह कार्रवाई प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा के लिए की गई। PAK ने सोशल मीडिया पर IRGC को निशाना बनाए जाने के कई वीडियो भी पोस्ट किए हैं। इन वीडियो में गोलीबारी, धमाके और जलते हुए भवन नजर आते हैं, हालांकि इनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

Rafale: रक्षा खरीद बोर्ड ने 114 राफेल जेट खरीद प्रस्ताव को दी मंजूरी

Rafale:

रक्षा खरीद बोर्ड ने भारत की वायु शक्ति को सशक्त बनाने के लिए फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

झारखंड में मजदूर की मौत, बंगाल के बेलडांगा में उबाल रेल और NH-12 ठप

West bengal news:

मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में झारखंड में एक प्रवासी मजदूर की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने रेलवे स्टेशन और राष्ट्रीय राजमार्ग-12 को जाम कर दिया, जिससे उत्तर और दक्षिण बंगाल के बीच रेल व सड़क संपर्क बाधित हो गया। मृतक के परिजनों ने आत्महत्या से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अल्पसंख्यकों के गुस्से को जायज बताया है, जबकि विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, तीन आतंकी ठिकाने ध्वस्त

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कठुआ पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन में तीन आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ किया है। तलाशी अभियान के दौरान पहले एक आतंकी ठिकाने का पता चला। इसके बाद 16 जनवरी 2026 को बिलावर के कालीखाड़ और कलाबन इलाकों में दो और आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया।

MP में पंचायत सचिवों को सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगातें

Mp News Live:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश स्तरीय पंचायत सचिव सम्मेलन में बड़ी घोषणाएं करते हुए पंचायत सचिवों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने, सातवां वेतनमान देने और विशेष भत्ता देने का ऐलान किया।

लाडली बहनों को 1500 की सौगात, माखननगर से सीएम मोहन ने किया डीबीटी ट्रांसफर

Mp News:

Mp News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माखननगर, होशंगाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को बड़ी राहत दी। उन्होंने 1500 रुपये की सहायता राशि सीधे महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की। इस अवसर पर कुल 1836 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। इसके साथ ही … Read more

सुप्रीम कोर्ट के जज से ठगी की कोशिश, फर्जी ट्रैफिक चालान का लिया सहारा

cyber crime with judge:

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा ने सुनवाई के दौरान खुलासा किया कि हाल ही में साइबर ठगों ने उन्हें भी निशाना बनाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि उन्हें एक फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज मिला था, जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर एक ऐसी वेबसाइट खुली जो हूबहू सरकारी साइट जैसी दिख रही थी। जस्टिस शर्मा ने कहा कि वे समय रहते धोखाधड़ी को पहचानने में सफल रहे, लेकिन अगर जज भी इस तरह के सुनियोजित साइबर फ्रॉड का शिकार बनाए जा रहे हैं, तो आम लोगों को और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। इस घटना को उन्होंने साइबर अपराध के बढ़ते खतरे के उदाहरण के तौर पर बताया।