Home » Uncategorized » BIHAR ELECTION: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले चिराग पासवान, जीत की बधाई दी; राजनीतिक हलचल तेज

BIHAR ELECTION: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले चिराग पासवान, जीत की बधाई दी; राजनीतिक हलचल तेज

BIHAR ELECTION: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और एनडीए की प्रचंड जीत पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री आवास पहुंचे चिराग पासवान

BIHAR ELECTION: शनिवार सुबह लोजपा (रामविलास) के प्रतिनिधिमंडल के साथ चिराग पासवान मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। करीब आधे घंटे चली मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने चुनाव जीत के लिए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,“बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के पश्चात आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से मुलाकात कर उन्हें एनडीए के प्रचंड बहुमत की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।”

मीडिया से बातचीत में कहा

BIHAR ELECTION: चिराग ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे मुख्यमंत्री को पहले फोन पर बधाई दे चुके थे और अब व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं देने पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार ने एनडीए के सभी घटक दलों की भूमिका की सराहना की है।

243 में से 202 सीटों पर जीत कर इतिहास रचा

BIHAR ELECTION: चिराग पासवान ने कहा,“मुख्यमंत्री ने मतदान के दिन भी लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी का समर्थन किया। हमने भी जदयू के प्रत्याशियों के समर्थन में काम किया।” 14 नवंबर को घोषित नतीजों में एनडीए ने 243 में से 202 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा। इनमें भाजपा को 89, जदयू को 85, लोजपा (रामविलास) को 19, हम को 5 और रालोमो को 4 सीटें मिलीं।

रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा

BIHAR ELECTION: नीतीश–चिराग मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कई विश्लेषक इसे एनडीए के भीतर रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया संकेत बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे आगामी सत्ता–समीकरणों के संदर्भ में महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।

<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”hi” dir=”ltr”>बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के पश्चात आज बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से मुलाकात कर उन्हें NDA के प्रचंड बहुमत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।<a href=”https://twitter.com/NitishKumar?ref_src=twsrc%5Etfw”>@NitishKumar</a> <a href=”https://t.co/EuHJFQNHXm”>pic.twitter.com/EuHJFQNHXm</a></p>&mdash; युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) <a href=”https://twitter.com/iChiragPaswan/status/1989572772721512549?ref_src=twsrc%5Etfw”>November 15, 2025</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

 

ये भी पढ़े...BIHAR ELECTION: महिलाओं के खातों में भेजे गए ₹10,000 बने एनडीए की ऐतिहासिक जीत का बड़ा फैक्टर