Home » बिहार » Bihar Election Results 2025: शुरुआती रुझानों में बड़ा संकेत राघोपुर सीट से हार जाएंगे तेजस्वी यदाव?

Bihar Election Results 2025: शुरुआती रुझानों में बड़ा संकेत राघोपुर सीट से हार जाएंगे तेजस्वी यदाव?

_Bihar Election Results 2025

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे। शुरुआती रुझानों में एनडीए स्पष्ट बढ़त बनाती दिख रही है। मौजूदा संकेतों के मुताबिक, नीतीश कुमार एक बार फिर राज्य की कमान संभालते नजर आ रहे हैं, जबकि महागठबंधन और तेजस्वी यादव की उम्मीदों को बड़ा धक्का लगता दिख रहा है। 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 122 सीटों की आवश्यकता होती है। मतगणना में एनडीए इस जादुई आंकड़े के आसपास या उससे आगे पहुंचता प्रतीत हो रहा है।

3 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे तेजस्वी

शुरुआती रुझानों में महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव राघोपुर से पीछे चल रहे हैं। जबकि बीजेपी के सतीश कुमार इस सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। जो 3000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

Bihar Election Results 2025: दिग्गजों का क्या हाल?

  • मोकामा से जेडीयू के अनंत सिंह आगे
  • तारापुर से सम्राट चौधरी आगे
  • लखीसराय से विजय सिन्हा आगे
  • सीवान से मंगल पांडेय आगे
  • बांकीपुर से नितिन नवीन आगे
  • दरभंगा से संजय सारोगी आगे
  • जाले से बीजेपी के जीवेश मिश्रा आगे
  • साहिबगंज से बीजेपी के राजकुमार सिंह आगे

कांग्रेस का हुआ बुरा हाल

चुनाव आयोग के अनुसार, बीजेपी 44, जेडीयू 43, आरजेडी 24, एलजेपी 12, कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों को लेकर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का कहना है कि बिहार में मुख्यमंत्री संवैधानिक प्रक्रिया से तय होगा। वोट चोरी के मुद्दे ने महागठबंधन की लुटिया डुबाई है।

Bihar Election Results 2025: बिहार में पीएम मोदी का जलवा

वहीं भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि बिहार के वोटर्स ने पीएम मोदी की योजनाओं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन को देखकर वोट किया है। वहां पर बिजली नहीं आती थी, सड़कें नहीं थी, अपहरण के उद्योग चलते थे। डकैती, हत्याएं, बलात्कार सामान्य बात थी। बेटियां छह बजे के बाद घर से बाहर नहीं निकल पाती थी, उन्हें उठा लिया जाता था। जनता ने बिहार के जंगलराज से मुक्ति पाई है। गुर्जर ने कहा कि पीएम मोदी ने समाज के हर तबके के लिए जो योजनाएं लागू की हैं, उनको लेकर जनता के बीच उत्साह है। हमने ग्राउंड पर जो महसूस किया, उससे पता चला कि बिहार में पीएम मोदी का जलवा है। वहां पर रिकॉर्ड बनने जा रहा है। विपक्षी नेताओं की जमानते जब्त होगी। बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों, 6 नवंबर (121 विधानसभा सीट) और 11 नवंबर (122 विधानसभा सीट), मतदान संपन्न हुए थे। शुक्रवार को सभी सीटों के नतीजे आ रहे हैं। चुनाव आयोग के सुबह 10 बजे तक के रुझानों के मुताबकि, बिहार में जदयू सर्वाधिक 55 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा भाजपा 49, मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 28, लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) 14 , कांग्रेस 9 और ‘हम’ तीन सीट पर आगे चल रही है।

ये भी पढ़े…  Bihar Election Results 2025: अपनी ही पार्टी को ले डूबे प्रशांत किशोर! फुस्स हुए सारे दावे…