Home » बिहार » ‘डांसर के ठुमके’ पर नोट उड़ाते बक्सर से दारोगा जी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश

‘डांसर के ठुमके’ पर नोट उड़ाते बक्सर से दारोगा जी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश

बक्सर में दारोगा का महिला डांसर संग वीडियो वायरल
Spread the love

Bihar News: बक्सर जिले के बगेन गोला थाना में तैनात दारोगा मनीष कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस विभाग में गंभीर चर्चाओं को जन्म दे दिया है। वायरल क्लिप में दारोगा एक महिला डांसर के साथ अश्लील हरकतें करते और डीजे गानों पर आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विभागीय मर्यादा पर उठे सवाल?

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में दारोगा मनीष के हाथों में महिला डांसर गोद में बैठी दिख रही हैं और वे दोनों डांस कर रहे हैं। वीडियो किसी निजी समारोह का प्रतीत होता है, लेकिन कब और कहां यह फुटेज रिकॉर्ड हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस कर्मियों को अनुशासन, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा का पालन करने के लिए सख्त निर्देश दिए जाते हैं। ऐसे में एक सशस्त्र और जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारी का वीडियो इस तरह सार्वजनिक होने से विभागीय मर्यादा पर सवाल उठ रहे हैं और जिले में चर्चा बढ़ गई है। जैसे ही होली जैसे बड़े त्योहार का समय नजदीक आ रहा है, बक्सर पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले ही अलर्ट जारी किया है। ऐसे समय में यह मामला विभाग के अनुशासन और विश्वास दोनों के लिए चुनौती बन गया है।

Bihar News: SP ने लिया संज्ञान

वहीं वीडियो के सामने आते ही बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने वायरल फुटेज को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वीडियो की सत्यता, स्थान, समय और परिस्थितियों की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। एसपी ने कहा है कि जांच में यदि आरोप सही पाए गए तो विभागीय नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी और दोषी कर्मियों के खिलाफ उचित अनुशासनात्मक प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Report BY: धीरज कुमार

ये भी पढ़े… बिहार में वरमाला के दौरान एकतरफा प्यार में पागल युवक ने दुल्हन को मारी गोली, वीडियो आया सामने

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments