ख़बर का असर

Home » बिहार » रेड पड़ते ही खिड़की से उड़ने लगा कैश, पटना में अफसर के घर छापे में हाई-वोल्टेज ड्रामा

रेड पड़ते ही खिड़की से उड़ने लगा कैश, पटना में अफसर के घर छापे में हाई-वोल्टेज ड्रामा

पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पेशल विजिलेंस टीम ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के घर छापेमारी की। पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पेशल विजिलेंस टीम ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के घर छापेमारी की।

Bihar news: पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पेशल विजिलेंस टीम ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के घर छापेमारी की। यह कार्रवाई BMSICL के डीजीएम (प्रोजेक्ट) पंकज कुमार के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई। छापेमारी के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने अधिकारियों को भी हैरान कर दिया।

खिड़की से फेंका कैश और गहने

जैसे ही विजिलेंस की टीम पंकज कुमार के घर पहुंची, वह घबरा गए और घर में रखी नकदी व गहनों को खिड़की से बाहर कचरे के ढेर में फेंकने लगे। लेकिन सतर्क अधिकारियों ने तुरंत कचरे को खंगाल लिया और बाहर फेंकी गई नकदी और ज्वेलरी को बरामद कर जब्त कर लिया। इस दौरान घर के अंदर और बाहर काफी हलचल देखने को मिली।

Bihar news: 11 साल की नौकरी में करोड़ों की संपत्ति

पंकज कुमार ने अपने करियर की शुरुआत सहायक अभियंता के तौर पर की थी। लेकिन महज 11 साल की नौकरी में उन्होंने करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली। शुरुआती जांच में ही उनकी आय से करीब 1 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति मिलने की बात सामने आई है। विजिलेंस की टीम ने एक साथ उनके चार ठिकानों पर छापेमारी की।

Bihar news: जमीन के कागजात और निवेश के दस्तावेज बरामद

रेड के दौरान अधिकारियों को भारी मात्रा में नकदी के अलावा जमीन से जुड़े दस्तावेज और कई निवेशों के कागजात भी मिले हैं। फिलहाल इन सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है ताकि संपत्ति का सही हिसाब लगाया जा सके।

रिश्तेदारों के नाम पर भी खरीदी संपत्ति

Bihar news: पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पेशल विजिलेंस टीम ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के घर छापेमारी की।फिलहाल कार्रवाई जारी है और जांच के बाद ही पूरी संपत्ति का वास्तविक आंकड़ा सामने पाएगा।

 

ये भी पढ़ें: 12 दिन की बमबारी के बाद भी क्यों नहीं हिली ईरान की सत्ता?, जानिए US इंटेलीजेंस रिपोर्ट का सच

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल