ख़बर का असर

Home » बिहार » सिवान में उत्पाद विभाग के हाथ लगी बड़ी सफलता, होली से पहले 50 लाख की शराब जब्त

सिवान में उत्पाद विभाग के हाथ लगी बड़ी सफलता, होली से पहले 50 लाख की शराब जब्त

bihar News

Bihar News: होली पर्व से पहले सिवान जिले में प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। अवैध शराब तस्करी रोकने के लिए जिले में उत्पाद विभाग लगातार सघन वाहन जांच अभियान चला रहा है। इसी अभियान के तहत टीम ने लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

संदिग्ध ट्रक की तलाशी में बरामद शराब

उत्पाद विभाग की टीम ने जीरादेई थाना क्षेत्र के तितरा इलाके में नियमित वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका। तलाशी में ट्रक के अंदर भारी मात्रा में विदेशी शराब मिली। मौके पर ही ट्रक को जब्त कर चालक और उप चालक को हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शराब की यह खेप उत्तर प्रदेश सीमा पार कर सिवान के रास्ते छपरा भेजी जा रही थी, जहां होली के दौरान इसका वितरण होना था। गिरफ्तार किए गए चालक और उप चालक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतु थाना क्षेत्र स्थित मांगता गांव निवासी सलीम खान और मूल सिंह के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ जारी है ताकि पूरे तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा सके।

Bihar News: उत्पाद अधीक्षक बोले- अभियान जारी रहेगा

उत्पाद अधीक्षक बिपिन कुमार ने बताया कि होली को देखते हुए जिले में लगातार छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जब्त शराब की गिनती और मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है, और इसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।

वहीं पूछताछ में चालक ने बताया कि ट्रक हरियाणा से लिया गया था और उसे केवल छपरा तक पहुंचाने का निर्देश मिला था। रास्ते में ट्रक के आगे एक बाइक चल रही थी, जो रास्ता दिखाने का काम कर रही थी। इससे स्पष्ट है कि यह शराब तस्करी पूरी तरह सुनियोजित नेटवर्क के जरिए की जा रही थी। उत्पाद विभाग ने कहा कि होली तक जिले में निगरानी और सख्ती जारी रहेगी ताकि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Report BY: रवि कुमार गुप्ता

ये भी पढ़े… बिना शोर-शराबे के एक दूजे के हुए IAS अदिति और IAS माधव, सादे कपड़ों में कलेक्ट्रेट पहुँचकर रचाई शादी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल