Home » राष्ट्रीय » कटिहार हादसा: बस-पिकअप टक्कर में 10 की मौत

कटिहार हादसा: बस-पिकअप टक्कर में 10 की मौत

Bihar News:
Spread the love

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एक यात्री बस और पिकअप वैन के बीच आमने-सामने की टक्कर में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे लोग

पुलिस के अनुसार, पिकअप वैन में सवार लोग किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बसगाड़ा चौक स्थित बकरी फार्म के पास तेज रफ्तार बस ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bihar News: तुरंत शुरू हुआ राहत और बचाव कार्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यातायात प्रभावित, जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू कराया। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें…सिंगर आशा भोसले को हार्ट अटैक, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments