ख़बर का असर

Home » बिहार » Bihar News: सासाराम में गंदा पानी पीने को मजबूर लोग, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल?

Bihar News: सासाराम में गंदा पानी पीने को मजबूर लोग, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल?

सासाराम में गंदा पानी पीने को मजबूर लोग

Bihar News: बिहार के सासाराम शहर के विभिन्न इलाकों में दशकों पुरानी पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। टूटे हुए पाइपों के माध्यम से लगातार नाले का गंदा पानी घरों में सप्लाई हो रहा है, जो शहरवासियों के लिए अब गंभीर चिंता का विषय बन गया है। दरअसल, यह लापरवाही शहरवासियों के स्वास्थ्य के साथ सीधा-सीधा खिलवाड़ है जो नगर निगम एवं पीएचईडी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद

पेयजल आपूर्ति पाइपों की मरम्मती नहीं होने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। यह समस्या केवल पानी की बर्बादी तक हीं सीमित नहीं है, बल्कि शहरवासियों के समक्ष यह एक बड़ा स्वास्थ्य संकट भी पैदा कर रही है। इसके अलावा प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बहने से सड़कों एवं गलियों में हमेशा जलजमाव की स्थिति बनी रहती है और सड़कों को भी काफी नुकसान पहुंचता है।

Bihar News: दूषित पानी पीने को मजबूर लोग 

नगर निगम की लापरवाही के कारण शहरवासी दूषित और जहरीला पानी पीने को मजबूर हैं। बता दें कि क्षतिग्रस्त पाइपों में रिसकर नाले का गंदा पानी प्रवेश करता है, जो सीधे लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। वहीं शहर के विभिन्न इलाकों में बने पानी की बड़ी-बड़ी टंकियों की भी समय-समय पर सफाई नहीं होती, जिससे जल जनित बीमारियों का खतरा बना रहता है।

पाइप मरम्मती को लेकर हंगामा

इसी क्रम में आज गुरुवार को शहर के धर्मशाला मोड़ पर माले सह मजदूर नेता अशोक बैठा ने कार्यकर्ताओं के साथ पाइप मरम्मती को लेकर हंगामा किया। अशोक बैठा ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में कई जगहों पर पेयजल आपूर्ति पाइप फटने से नाले का गंदा पानी घरों में सप्लाई हो रहा है, लेकिन नगर निगम और पीएचईडी विभाग के अधिकारी शहरवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। शहरवासियों से पानी और सफाई के नाम पर सिर्फ टैक्स वसूला जा रहा है, लेकिन बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल रहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द हीं क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की मरम्मती नहीं कराई गई, तो वे नगर आयुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे।

Report BY: दिवाकर तिवारी

ये भी पढ़े… Bihar News: जहानाबाद में कई वार्डों में पेयजल संकट, मोटरों के खराब होने से लोग परेशान

2.5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल