Breaking News
Home » बिहार » Bihar News: जहानाबाद में कई वार्डों में पेयजल संकट, मोटरों के खराब होने से लोग परेशान

Bihar News: जहानाबाद में कई वार्डों में पेयजल संकट, मोटरों के खराब होने से लोग परेशान

Bihar News
Bihar News

Bihar News: बिहार के जहानाबाद जिले के कई वार्डों में गंभीर पेयजल संकट पैदा हो गया है। वार्ड नंबर 9, 10, 11, 12, 14 और 15 में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय लोगों के अनुसार, पंप ऑपरेटर और पंप खलासी ने बताया कि हाई वोल्टेज आने से दो मोटर जल चुकी हैं, जबकि तीसरी मोटर चाबी टूट जाने के कारण खराब हो गई। इस वजह से फिलहाल तीनों मोटर काम नहीं कर रही हैं और जलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। ग्रामीणों ने पंप ऑपरेटर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अक्सर मोटर चालू करने के बाद पंप ऑपरेटर मौके पर मौजूद नहीं रहते, जिससे मोटर बार-बार खराब हो जाती है। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि तकनीकी गड़बड़ी या लापरवाही मुख्य कारण हो सकती है।

Bihar News: ठोस कदम नहीं उठा रहे वार्ड पार्षद

स्थानीय लोग मजबूरी में दूर-दराज के इलाकों से पानी लाकर अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि जब तक मोटर की मरम्मत नहीं हो जाती, वैकल्पिक जल व्यवस्था जैसे टैंकर या अन्य स्रोतों से पानी उपलब्ध कराया जाए। पंप ऑपरेटर ने बताया कि मोटर खराब होने की सूचना वार्ड पार्षद और नगर परिषद को दे दी गई है, लेकिन अब तक मरम्मत या बदलने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

इस मामले में नगर परिषद के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली। फिलहाल ग्रामीण प्रशासन के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।

Report By: बरुण कुमार

ये भी पढ़े… Amroha News: तेज रफ्तार कार ने छीन ली 4 MBBS इंटर्न की जिंदगी, कार के उड़े परखच्चे