ख़बर का असर

Home » बिहार » खगड़िया में चोरी की बिजली जलाने को लेकर विवाद! बड़ा भाई ने ली छोटे भाई की पीट-पीटकर जान, रिश्ता हुआ शर्मसार!

खगड़िया में चोरी की बिजली जलाने को लेकर विवाद! बड़ा भाई ने ली छोटे भाई की पीट-पीटकर जान, रिश्ता हुआ शर्मसार!

Bihar-News

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां जिले के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के डुमरी घाट मोहल्ले में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया और एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान गोपाल ठाकुर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त गोपाल घर में अकेला था। उसकी पत्नी अपने बच्चे के साथ मायके गई हुई थी। इसी दौरान बड़े भाई ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

चोरी की बिजली जलाने का विरोध

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना की वजह चोरी की बिजली जलाने का विरोध बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर दोनों भाइयों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। लेकिन इस बार यह विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने गुस्से में आकर अपने ही भाई की जान ले ली।

Bihar News: जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। एसडीपीओ का कहना है कि बड़े भाई पर अपने छोटे भाई की हत्या करने का आरोप है। बिजली के इस्तेमाल को लेकर पहले भी दोनों के बीच तनाव रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है, ताकि साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन किया जा सके।

वहीं मृतक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके भैंसुर चोरी की बिजली का इस्तेमाल करते थे, जिसका उनके पति विरोध करते थे। इसी विरोध के चलते आज उनके पति को बेरहमी से पीट-पीटकर मार दिया गया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस हत्या के लिए उनके भैंसुर ही जिम्मेदार हैं।

Report By: Satyam

ये भी पढ़े… कैसे पुलिस के जाल में फंसा कोचिंग संचालक से 5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल