Home » बिहार » ‘चुप बैठिए…’ बिहार विधानसभा में किस पर भड़के सीएम नीतीश कुमार?

‘चुप बैठिए…’ बिहार विधानसभा में किस पर भड़के सीएम नीतीश कुमार?

Nitish Kumar
Spread the love

Bihar News: बिहार में दफादार और चौकीदारों पर हुए लाठीचार्ज की घटना ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे दफादार और चौकीदारों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। मामला इतना बढ़ गया कि इसकी गूंज बिहार विधानसभा तक पहुंची और सदन में जमकर हंगामा हुआ।

विपक्ष की संख्या पर कसा तंज 

विपक्ष के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार विधानसभा में अपनी जगह से खड़े हुए और कहा कि बेकार का हो-हल्ला मत कीजिए, आप लोग कभी कोई काम किए हैं क्या? नीतीश कुमार ने विपक्षी सदस्य भाई वीरेंद्र और कुमार सर्वजीत को इशारा करते हुए कहा कि चुपचाप बैठिए। नीतीश कुमार ने विपक्ष की संख्या पर भी तंज कसते हुए कहा कि आप लोग अपनी संख्या देख लीजिए और हमारी संख्या देख लीजिए। हम आपकी बातें सुनते हैं, लेकिन बिना मतलब की बातें मत कीजिए। इसी दौरान जब राजद विधायक भाई वीरेंद्र बोलने लगे तो नीतीश कुमार ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सरकार लगातार विपक्ष की बात सुनती है, लेकिन बेवजह आरोप लगाने से बचें। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों की संख्या 202 की जगह 2002 बता दी। इस दौरान नीतीश कुमार विधायकों को बार-बार मीटिंग कहते नजर आए।

Bihar News: आप लोगों को रखकर गलती की

आगे सीएम ने कहा कि एक-दो बार तो हमने आप लोगों को रखकर गलती की, लेकिन आप लोग इधर-उधर करने लगे तो साथ छोड़ दिया। आपकी सरकार ने आज तक कोई काम नहीं किया है, जो भी काम हुआ है, वह हमारी सरकार के समय में हुआ है। नीतीश कुमार के लगातार इस एक्शन को लेकर उनके बगल की सीट पर बैठे संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी यह कहते हुए नजर आए कि बैठ जाइए। इसके बाद भी सीएम अपनी बात कह रहे थे। हालांकि, विपक्ष के विधायकों ने हंगामा बंद किया तो नीतीश कुमार भी अपनी जगह पर बैठ गए।

ये भी पढ़े… CM योगी सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन बड़ी कामयाबी, जेवर एयरपोर्ट पर 4,458 करोड़ के दो मेगा प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments