Home » Trending » 370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर NCW सख्त, कॉमेडियन प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को 22 जून को किया तलब

370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर NCW सख्त, कॉमेडियन प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को 22 जून को किया तलब

Biryani controversy: स्टैंड-अप कॉमेडी शो में वायरल हुए ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए हरियाणा के डीजीपी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही कॉमेडियन प्रणित मोरे और शो में मौजूद हिमांशु जांगड़ा को 22 जून 2026 को शाम 4 बजे आयोग के सामने पेश होने के लिए तलब किया गया है। दूसरी ओर, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने भी इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

यह विवाद गुरुग्राम में आयोजित एक स्टैंड-अप शो की वायरल क्लिप से शुरू हुआ था। वीडियो में हिमांशु जांगड़ा अपनी डेट का किस्सा सुनाते हुए कहता है कि उसने 370 रुपये की बिरयानी खिलाई थी, इसलिए लड़की को घर तक छोड़ना “बनता था”। इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई और कई लोगों ने इसे महिलाओं की गरिमा और सहमति का मजाक उड़ाने वाला बताया।

Biryani controversy: NCW ने क्या कहा?

राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा कि महिलाओं की सहमति, गरिमा और शारीरिक स्वायत्तता को कमजोर करने वाले व्यवहार को मनोरंजन या कॉमेडी के नाम पर बढ़ावा नहीं दिया जा सकता। आयोग का मानना है कि ऐसे बयान समाज में लैंगिक हिंसा को लेकर गलत संदेश दे सकते हैं।

Biryani controversy: पुलिस से मांगी गई रिपोर्ट

आयोग ने हरियाणा पुलिस से सात दिनों के भीतर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी है। इसमें यह जानकारी देने को कहा गया है कि एफआईआर दर्ज हुई है या नहीं, वायरल वीडियो की जांच किस स्तर पर है और कार्यक्रम के आयोजकों, कलाकारों व स्थल प्रबंधन के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सख्ती के निर्देश

Biryani controversy: इसके साथ ही आयोग ने पुलिस से यह सुनिश्चित करने को भी कहा है कि भविष्य में सार्वजनिक मंचों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के प्रति अपमानजनक या उत्पीड़न को बढ़ावा देने वाले कंटेंट को बढ़ावा न मिले। फिलहाल ‘370 रुपये की बिरयानी’ वाला मामला सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है और इस पर लोगों की राय भी बंटी हुई नजर रही है।

 

Written By: Kanishka Ram

 

 

ये भी पढ़े: Indian Army को मिली नई ताकत, 180KM दूर तक दुश्मन के ठिकानों को तबाह करेगा ‘अग्निवेग’ ड्रोन