ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » वृंदावन से भाजपा ने फूंका 2027 का चुनावी बिगुल,नितिन नवीन बोले– ‘राजनीति को कुछ लोग टाइमपास समझते हैं’

वृंदावन से भाजपा ने फूंका 2027 का चुनावी बिगुल,नितिन नवीन बोले– ‘राजनीति को कुछ लोग टाइमपास समझते हैं’

BJP 2027: वृंदावन की पावन धरती से भारतीय जनता पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का औपचारिक आगाज़ कर दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन किया और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीति को गंभीर जिम्मेदारी नहीं, बल्कि टाइमपास समझते हैं।

विपक्ष पर निशाना, विदेश जाने का तंज

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कुछ नेता चुनाव के समय ही सक्रिय दिखाई देते हैं और बाद में देश से बाहर चले जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही यही लोग संविधान की दुहाई देने लगते हैं, जबकि उनके कृत्य समाज को बांटने और अराजकता फैलाने वाले रहे हैं।

BJP 2027
                                                                                   BJP 2027

BJP 2027: योगी-मोदी नेतृत्व में यूपी की बदली तस्वीर

नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीमारू राज्य की छवि को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि जहां पहले बंदूक की नोक पर सरकारें चलती थीं, आज लोकतंत्र वोट की ताकत से आगे बढ़ रहा है और जंगलराज का दौर समाप्त हो चुका है।

BJP 2027
                                                           BJP 2027

2027 के लिए बूथ स्तर पर तैयारी का आह्वान

भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की अपील की। उन्होंने हर बूथ पर प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी की चुनावी सफलता के पीछे जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण निर्णायक रहा है।

ये भी पढ़े… साल 2026 के पद्म अवॉर्ड्स का आज ऐलान, 45 हस्तियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल