BJP Bengal Manifesto: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी आज ने अपना बहुप्रतीक्षित चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने इसे विकसित और सुरक्षित पश्चिम बंगाल का रोडमैप बताते हुए दावा किया है कि यह दस्तावेज राज्य को भय, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से बाहर निकालने की दिशा में निर्णायक साबित होगा। घोषणा पत्र जारी करते हुए भाजपा नेतृत्व ने मौजूदा राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। पार्टी का कहना है कि पिछले कई वर्षों में पश्चिम बंगाल में विकास की गति धीमी हुई है। कानून-व्यवस्था तथा प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। भाजपा ने दावा किया कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है और पार्टी उसी परिवर्तन का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।
भयमुक्त और पारदर्शी बंगाल का वादा
भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि सत्ता में आने पर ऐसा शासन स्थापित किया जाएगा जिसमें लोग बिना किसी डर के जीवन जी सकें। पार्टी ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने और प्रशासन को पूरी तरह पारदर्शी बनाने का दावा किया है। भाजपा ने यह भी कहा कि राज्य को एक नए विकास मॉडल की ओर ले जाया जाएगा जिसे सोनार बांग्ला के विजन के रूप में पेश किया गया है।
Youth who have recently graduated will be given a monthly allowance of ₹3,000.
A one-time financial assistance of ₹15,000 will be provided to support preparation for competitive examinations.
We will add an additional ₹3,000 from the state to the PM-Kisan Samman Nidhi,… pic.twitter.com/RTlDP0s5RZ
— BJP (@BJP4India) April 10, 2026
BJP Bengal Manifesto: घुसपैठ और राष्ट्रीय सुरक्षा पर सख्त रुख
घोषणापत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा और अवैध घुसपैठ को भी प्रमुख मुद्दा बनाया गया है। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि सत्ता में आने पर अवैध घुसपैठ के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट की नीति को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। पार्टी का दावा है कि इससे राज्य की सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत किया जाएगा।
विकास के बड़े वादे
विकास के एजेंडे में भाजपा ने कई बड़े ऐलान किए हैं। पार्टी ने कहा है कि सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर नई औद्योगिक नीति लाई जाएगी, जिससे निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसके साथ ही उत्तर बंगाल के विकास पर विशेष फोकस करने की बात कही गई है, जहां आईआईटी, आईआईएम, एम्स और फैशन टेक्नोलॉजी जैसे संस्थानों की स्थापना का प्रस्ताव शामिल है।
महिला सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण
महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा ने सख्त कदमों का वादा किया है। इसमें महिला थानों की स्थापना और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने की बात शामिल है। साथ ही महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए हर महीने 3000 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में देने की योजना भी प्रस्तावित की गई है।








