Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, भरोसा पत्र में घुसपैठ पर सख्ती से लेकर वेतन आयोग तक पर जोर

बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, भरोसा पत्र में घुसपैठ पर सख्ती से लेकर वेतन आयोग तक पर जोर

भाजपा का बंगाल भरोसा पत्र जारी
Spread the love

BJP Bengal Manifesto: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने इसे ‘भरोसा पत्र’ नाम दिया है। इस घोषणा पत्र को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सार्वजनिक किया। इसमें खास तौर पर घुसपैठ के मुद्दे और 7वें वेतन आयोग को लागू करने जैसे वादों को प्रमुखता दी गई है।

अमित शाह का ममता सरकार पर आरोप

घोषणा पत्र जारी करते समय अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार ने बंगाल की जनता से किए गए कई वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का यह संकल्प पत्र पश्चिम बंगाल के विकास के लिए एक स्पष्ट रोडमैप पेश करता है।

BJP Bengal Manifesto: भाजपा का बंगाल भरोसा पत्र जारी
भाजपा का बंगाल भरोसा पत्र जारी

BJP Bengal Manifesto:  भाजपा के घोषणा पत्र की मुख्य बातें

भाजपा ने अपने भरोसा पत्र में कई अहम वादे किए हैं। पार्टी का कहना है कि अगर राज्य में उसकी सरकार बनती है तो इन योजनाओं और नीतियों को लागू किया जाएगा।

  • भाजपा सरकार घुसपैठ के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएगी।
  • राज्य में मौजूद घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर किया जाएगा।
  • सरकार बनने के 45 दिनों के भीतर 7वें वेतन आयोग को लागू करने का वादा किया गया है।
  • हर महीने हर महिला के बैंक खाते में 3,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।
  • सरकार बनने के साथ ही आयुष्मान भारत सहित सभी केंद्रीय योजनाएं राज्य में लागू की जाएंगी।
  • महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई है।
  • यूनिफॉर्म सिविल कोड को बंगाल में 6 महीने के भीतर लागू करने का वादा किया गया है।
  • भाजपा ने कहा कि सरकार बनने के बाद यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बंगाल की सीमा से गो-तस्करी न हो।
  • राज्य में 1 करोड़ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3,000 रुपये का भत्ता देने की घोषणा की गई है।
  • पिछली सरकार के दौरान हुए घोटालों में शामिल नेताओं और अधिकारियों की जांच कर उन्हें सजा दिलाने की बात भी घोषणा पत्र में कही गई है।

इस तरह भाजपा ने अपने भरोसा पत्र में सुरक्षा, रोजगार, महिलाओं की आर्थिक मदद और केंद्रीय योजनाओं के विस्तार जैसे कई मुद्दों को प्रमुखता दी है।

प्रधानमंत्री मोदी का हल्दिया में बड़ा हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया में आयोजित एक चुनावी रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य में निवेश तभी आता है, जब वहां सुरक्षित और भरोसे का माहौल हो। अगर डर और असुरक्षा का वातावरण रहेगा, तो निवेशक वहां आने से बचते हैं। मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद बंगाल में भरोसे का माहौल बनाया जाएगा, जिससे निवेश और विकास दोनों बढ़ेंगे।

ममता सरकार को बताया ‘निर्मम सरकार’

हल्दिया को विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी का मजबूत क्षेत्र माना जाता है। यहां भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करते हुए प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी के प्रशासन को ‘निर्मम सरकार’ बताया और कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है।

विकास पर सरकार को घेरा

विकास के मुद्दे को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन बंगाल पीछे छूटता जा रहा है। उनका कहना था कि अगर बंगाल को विकसित बनाना है, तो राज्य में चल रही ‘निर्मम सरकार’ को सत्ता से हटाना जरूरी है।

मछली उत्पादन को लेकर भी निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने मछली उत्पादन के मुद्दे पर भी तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि बंगाल में मछली की मांग बहुत अधिक है, लेकिन इसके बावजूद राज्य को दूसरे राज्यों से मछली मंगानी पड़ती है। मोदी के अनुसार, पिछले करीब 15 वर्षों में राज्य की सरकार मछली उत्पादन बढ़ाने और इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है।

ये भी पढ़े: आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम भी पहुंचे दिल्ली

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments