Home » राष्ट्रीय » बीएसएनएल वीआईपी ट्रीटमेंट पर सिंधिया की सख्ती, मचा प्रशासनिक हलचल, नोटिस जारी

बीएसएनएल वीआईपी ट्रीटमेंट पर सिंधिया की सख्ती, मचा प्रशासनिक हलचल, नोटिस जारी

Spread the love

BSNL VIP Treatment: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के एक वरिष्ठ अधिकारी को कथित तौर पर दिए गए वीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। मंत्री ने इसे प्रशासनिक नियमों और परंपराओं के खिलाफ बताते हुए “अनुचित, अस्वीकार्य और चौंकाने वाला” करार दिया है।

क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारत संचार निगम लिमिटेड के निदेशक विवेक बंसल की प्रस्तावित यात्रा के लिए असाधारण व्यवस्थाओं से जुड़े आधिकारिक दस्तावेज सामने आए। इन दस्तावेजों में वीआईपी स्तर की सुविधाओं का विस्तृत ब्योरा था, जिसने पूरे मामले को विवादों में ला दिया।

BSNL VIP Treatment: सिंधिया का स्पष्ट संदेश

मीडिया से बातचीत में सिंधिया ने कहा, “यह व्यवहार स्थापित नियमों और परंपराओं का उल्लंघन है। आज के समय में किसी भी अधिकारी के लिए रॉयल ट्रीटमेंट की कोई जगह नहीं है।” उन्होंने साफ किया कि मामले को हल्के में नहीं लिया जाएगा।

कारण बताओ नोटिस, 7 दिन का समय

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि संबंधित निदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्हें सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

BSNL VIP Treatment: 50 कर्मचारियों की ड्यूटी, मिनट-दर-मिनट प्लान

उप महाप्रबंधक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दो दिनों में लगभग 50 कर्मचारियों को 21 अलग-अलग कार्यों के लिए तैनात किया गया था। योजना में नौका विहार, मंदिर दर्शन, त्रिवेणी संगम स्नान, स्नान किट, फोटोग्राफी, सूट व्यवस्था और विशेष खान-पान तक शामिल था।

सोशल मीडिया पर बवाल, यात्रा रद्द

दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल होते ही तीखी आलोचना शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर विवेक बंसल की प्रयागराज यात्रा को तत्काल रद्द कर दिया गया। गौरतलब है कि बीएसएनएल पहले ही 1,300 करोड़ रुपये से अधिक के तिमाही घाटे से जूझ रही है, ऐसे में यह मामला और भी संवेदनशील माना जा रहा है।

ये भी पढ़े… भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस का भ्रम, किसानों के हित में सरकार के ठोस कदम: डॉ. मोहन यादव

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments