Car price hike: अगर आप नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके बजट पर असर डाल सकती है। मारुति सुजुकी के बाद अब Hyundai Motor India ने भी अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। कंपनी 1 जून 2026 से अपनी सभी कारों के दाम बढ़ाने जा रही है। हुंडई की गाड़ियां अब करीब 12,800 रुपये तक महंगी हो जाएंगी। इससे पहले Maruti Suzuki ने भी अपनी कारों की कीमतों में 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। अब लगातार बढ़ती लागत और ग्लोबल हालात का असर सीधे ऑटो सेक्टर पर दिखाई देने लगा है।
क्यों बढ़ रहे हैं कारों के दाम?
हुंडई ने कीमत बढ़ाने के पीछे दो बड़ी वजहें बताई हैं। कंपनी के मुताबिक कच्चे माल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे कार बनाना पहले के मुकाबले महंगा पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ ऑपरेशनल खर्च भी तेजी से बढ़े हैं। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर दुनियाभर के बाजारों पर देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से ट्रांसपोर्ट और मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट पर दबाव बढ़ा है। ऐसे में ऑटो कंपनियों के लिए पुरानी कीमतों पर गाड़ियां बेचना मुश्किल होता जा रहा है।
Car price hike: सभी सेगमेंट की कारें होंगी महंगी
हुंडई ने साफ किया है कि कीमतों में बढ़ोतरी सिर्फ किसी एक मॉडल पर नहीं बल्कि पूरे पोर्टफोलियो पर लागू होगी। यानी कंपनी की हैचबैक, सेडान, SUV और कॉम्पैक्ट SUV सभी गाड़ियां महंगी होंगी।
Car price hike: ऑटो सेक्टर पर बढ़ रहा दबाव
एक तरफ कच्चा तेल महंगा हो रहा है तो दूसरी तरफ ग्लोबल सप्लाई चेन भी प्रभावित हुई है। कई जरूरी ऑटो पार्ट्स की सप्लाई में देरी हो रही है, जिससे कंपनियों की लागत लगातार बढ़ रही है। ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में दूसरी कार कंपनियां भी कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर सकती हैं। ऐसे में ग्राहकों को आने वाले समय में नई कार खरीदने के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकता है।
ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?
Car price hike: कार कंपनियों की लगातार बढ़ती कीमतों का सबसे बड़ा असर मिडिल क्लास ग्राहकों पर पड़ सकता है। जिन लोगों ने नई कार खरीदने का प्लान बनाया हुआ है, उनके लिए आने वाले महीनों में बजट बढ़ाना जरूरी हो सकता है।
ये भी पढ़ें: असम विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल पास, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य








