
LPG संकट का असर, बेंगलुरु के कैफे ने नींबू पानी के बिल में जोड़ा गैस क्राइसिस चार्ज; सोशल मीडिया पर मचा बवाल
कुल ₹358 के बिल पर कैफे ने 5 प्रतिशत का डिस्काउंट देने के बाद CGST और SGST के साथ ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ के नाम से लगभग ₹17 और जोड़ दिए। इसके बाद ग्राहक को कुल ₹374 का भुगतान करना पड़ा।
बिल की तस्वीर इंटरनेट पर सामने आते ही इस पर बहस छिड़ गई कि क्या रेस्टोरेंट इस तरह अतिरिक्त शुल्क वसूल सकते हैं। कुछ यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया, जबकि कई लोगों ने इसे ग्राहकों के साथ अनुचित व्यवहार बताया।












