
ईरान बॉर्डर पर ठंड से कई अफगान प्रवासियों की मौत: रिपोर्ट
अफगानिस्तान-ईरान सीमा पर भीषण ठंड के कारण कई अफगान प्रवासियों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये प्रवासी अवैध रूप से ईरान में प्रवेश कर रहे थे। पश्चिमी अफगानिस्तान के सूत्रों के हवाले से ईरान इंटरनेशनल ने बताया कि हाल के दिनों में सीमा पार करने के दौरान करीब 40 अफगान नागरिक ठंड का शिकार हो गए।













