
2026 FIFA World Cup में इतिहास रचेगा Curaçao, महज 1.7 लाख आबादी वाला देश
फुटबॉल की दुनिया में 2026 फीफा वर्ल्ड कप कई नए इतिहासों का गवाह बनने जा रहा है। इनमें सबसे खास कहानी कैरेबियाई द्वीपीय देश कुरासाओ (Curaçao) की है, जिसने पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सीमित संसाधनों और छोटी आबादी के बावजूद फीफा वर्ल्ड कप तक पहुंचना कुरासाओ के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। पूरे देश में इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है।













