Home » राजस्थान » CSE 2025 Top 10 Toppers, राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, यहां देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट

CSE 2025 Top 10 Toppers, राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, यहां देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट

UPSC: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं। इस साल यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल करते हुए टॉप किया है। वहीं राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि अकांश ढुल ने तीसरी रैंक हासिल की है। इस बार टॉप 10 में कुल 3 महिला और 7 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं।

UPSC CSE 2025: टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है: 1. अनुज अग्निहोत्री, 2. राजेश्वरी सुवे एम, 3. अकांश ढुल, 4. राघव झुनझुनवाला, 5. ईशान भटनागर, 6. जिनिया अरोड़ा, 7. ए आर राजा मोहिद्दीन, 8. पक्षल सेक्रेटरी, 9. आस्था जैन, 10. उज्ज्वल प्रियांक

UPSC: किस कैटेगरी में कितने उम्मीदवार सफल?

यूपीएससी ने मेरिट के आधार पर कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया है। इनमें अलग-अलग श्रेणियों के उम्मीदवार शामिल हैं। जनरल कैटेगरी: 317 उम्मीदवार, ओबीसी (OBC): 306 उम्मीदवार, एससी (SC): 158 उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस (EWS): 104 उम्मीदवार, एसटी (ST): 73 उम्मीदवार, इसके अलावा कुल चयनित उम्मीदवारों में PwBD (दिव्यांग) श्रेणी के 42 उम्मीदवार भी शामिल हैं।

इंटरव्यू के बाद जारी हुई फाइनल मेरिट लिस्ट

UPSC: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में मेंस परीक्षा के बाद 2736 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना गया था। इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की गई है, जिसमें 958 उम्मीदवार सफल हुए हैं। मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों को अब IAS, IPS, IFS और IRS सहित कई अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी।

 

यह भी पढे़: 100 घंटे में 3.7 अरब डॉलर खर्च, ईरान पर हमले में अमेरिका का भारी खर्च