Khabar India

News

Aligarh News: पूर्व सांसद चौधरी बिजेन्द्र सिंह ने सीएम योगी से की मुलाकात, भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं

Aligarh News: पूर्व सांसद चौधरी बिजेन्द्र सिंह ने सीएम योगी से की मुलाकात, भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं

अलीगढ़ के पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी बिजेन्द्र सिंह ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात की। इसके बाद से सपा नेता के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इतना ही नहीं सोशल माडिया पर लोग बिजेन्द्र सिंह को भाजपा में शामिल होने की बधाई दे रहे हैं। हालांकि इन चर्चाओं पर सपा नेता बिजेन्द्र सिंह ने बिराम लगाते हुए इसे सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात बताया है साथ ही उन्होंने किसानों के मुद्दे पर सीएम से बातचीत की बात कही है। विशेष…
Read More
Earthquake: म्यांमार और थाईलैंड में 7.7 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप, 1,000 से अधिक लोगों की मौत, राहत कार्य जारी

Earthquake: म्यांमार और थाईलैंड में 7.7 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप, 1,000 से अधिक लोगों की मौत, राहत कार्य जारी

Earthquake: दक्षिण-पूर्व एशिया के म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार रात को 7.7 तीव्रता से आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई। इस भूकंप में अब तक 1000 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। इतना ही नहीं हजारों लोगों के अभी भी मलबे में दबे हैं, जिन्हें निकालने के लिए लागातार राहत कार्य जारी है। इस बीच भारत ने भी राहत बचाव कार्य मे जुटने की बात कहीं है। भूकंप के केंद्र म्यांमार के मंडाले क्षेत्र में सबसे अधिक तबाही हुई, वहीं थाईलैंड के कई शहरों में भी इस झटके का प्रभाव महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र करीब 10 किलोमीटर…
Read More
Delhi News: NCR के सीबीएसई स्कूल अभिवावकों से वसूल रहे मोटी फीस, सरकार के मंत्री बने अनजान

Delhi News: NCR के सीबीएसई स्कूल अभिवावकों से वसूल रहे मोटी फीस, सरकार के मंत्री बने अनजान

दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों की मनमानी फीस और कोर्स चार्जेज़ की लूट ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। सरकारें सत्ता के नशे में सो रही हैं, शिक्षा मंत्री आंखें बंद करके बैठे हैं और स्कूल मालिक दिनदहाड़े जनता की जेब काट रहे हैं। सवाल .ह कि क्या जनता ने नेताओं को इसलिए वोट दिया था कि वो अपनी ज़िम्मेदारियों से मुँह मोड़ लें और जनता को इन स्कूलों के रहमोकरम पर छोड़ दें? आज एक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना किसी युद्ध से कम नहीं है। अगर माता-पिता स्कूल की फीस भरते हैं, तो घर…
Read More
iPhone: बाजार में हलचल! अब आईफोन 16 सिर्फ 30,000 में? सच्चाई जानें यहां

iPhone: बाजार में हलचल! अब आईफोन 16 सिर्फ 30,000 में? सच्चाई जानें यहां

भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोग एप्पल के नए फोन लॉंच होने का इंतजार करते हैं। बात करें आईफोन 16 की तो Apple ने भारत में iPhone 16 को ₹79,900 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। हालांकि, अगर आप सही ऑफ़र्स और छूटों का लाभ उठाते हैं, तो इसकी कीमत को ₹30,000 तक कम किया जा सकता है। यहां हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप iPhone 16 को सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। इसके लिए सिर्फ आपको यह खबर ध्यान से पढ़नी होगी। 1. एक्सचेंज ऑफ़र का लाभ उठाएं अगर आपके…
Read More
Delhi News: सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ ‘सुदर्शन वाहिनी’ ने पार्लियामेंट थाने में दर्ज कराई शिकायत

Delhi News: सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ ‘सुदर्शन वाहिनी’ ने पार्लियामेंट थाने में दर्ज कराई शिकायत

भारत के इतिहास में वीरता और शौर्य की प्रतीक हस्तियों का हमेशा सम्मान किया गया है, लेकिन समय-समय पर कुछ राजनीतिक या सामाजिक व्यक्तित्व ऐसे बयान देते हैं, जो इन महान विभूतियों के सम्मान को ठेस पहुँचाते हैं। हाल ही में समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने मेवाड़ के महान योद्धा राणा सांगा के प्रति कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की है, जिसके बाद से देशभर में रोष फैला हुआ है। बीते दिन इस बयान के खिलाफ सुदर्शन वाहिनी संगठन ने दिल्ली पुलिस के पार्लियामेंट थाने में आधिकारिक रूप से आरोपी सुमन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।…
Read More
IPL 2025: 300 पार का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा या लखनऊ देगा चुनौती?

IPL 2025: 300 पार का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा या लखनऊ देगा चुनौती?

आज का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं होने वाला है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 18वें सीजन का सातवां मुकाबला एक ऐतिहासिक टक्कर लेकर आया है। सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह महा-मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। क्या आज बनेगा 300 पार का वर्ल्ड रिकॉर्ड? इस सीजन में अभी तक हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं, लेकिन क्या आज 300 रन का आंकड़ा पार होगा? इस सवाल का जवाब आज के मैच में छिपा हुआ है। हैदराबाद की टीम के पास ऐसे खिलाड़ी हैं…
Read More
31 गांव के किसानों ने किया विरोध, ट्रैक्टर रैली निकालकर जताया आक्रोश

31 गांव के किसानों ने किया विरोध, ट्रैक्टर रैली निकालकर जताया आक्रोश

किसानों ने सरकार को दी चेतावनी, जल्द समाधान न मिलने पर बड़ा आंदोलन भूमि अधिग्रहण मुआवजे को लेकर किसानों का संघर्ष जारी,  जटटारी, उत्तर प्रदेश: ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजे की मांग को लेकर 31 गांव के किसानों का धरना 22वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में एक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली, जिसमें सैकड़ों किसान ट्रैक्टर और बाइकों के साथ शामिल हुए। यह रैली धरना स्थल से शुरू होकर जटटारी ब्लॉक कार्यालय और अन्य प्रमुख मार्गों से गुजरी। रैली के दौरान किसान नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी…
Read More
राइजिंग इंडिया एक्सपो में ख़बर इंडिया के डायरेक्टर का भव्य स्वागत

राइजिंग इंडिया एक्सपो में ख़बर इंडिया के डायरेक्टर का भव्य स्वागत

नोएडा, 22 मार्च 2025 – राइजिंग इंडिया डेवलपमेंट एक्सपो और इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टि एक्सपो में ख़बर इंडिया के डायरेक्टर सुशील चौधरी का मंच पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राइजिंग इंडिया के डायरेक्टर और सीईओ बलविंदर कुमार ने उनके बेहतरीन मीडिया कवरेज की सराहना की और उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। मीडिया की अहम भूमिका पर जोर कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने ख़बर इंडिया की निष्पक्ष और प्रभावी पत्रकारिता की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि मीडिया की सकारात्मक भूमिका किसी भी आयोजन को सफल बनाने में अहम होती है। उन्होंने ख़बर इंडिया के रिपोर्टर्स द्वारा दी…
Read More
सांसद हरेंद्र मालिक का विशेष भ्रमण: किसानों की प्रगति की ओर एक कदम

सांसद हरेंद्र मालिक का विशेष भ्रमण: किसानों की प्रगति की ओर एक कदम

भारत में कृषि और बागवानी क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टि एक्सपो एक महत्वपूर्ण आयोजन बन चुका है। इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए किसान, सरकारी अधिकारी और उद्योग जगत के विशेषज्ञ अपनी नवीनतम तकनीकों और उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मालिक ने मेले का भ्रमण किया और किसानों व स्टॉल धारकों से सीधा संवाद स्थापित किया। किसानों के बीच पहुंचे सांसद हरेंद्र मालिक हरेंद्र मालिक खुद किसान परिवार से आते हैं, इसलिए वे किसानों की जरूरतों और उनकी समस्याओं को गहराई से समझते हैं।…
Read More