Chattisgharh: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दर्दनाक विमान हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार को आरा पहाड़ के पास एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की पुष्टि हो चुकी है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान में इनके अलावा कोई और यात्री मौजूद था या नहीं।
कैसे हुआ हादसा?
बताया जा रहा है कि विमान आरा पहाड़ के ऊपर से गुजर रहा था, तभी वह अचानक पहाड़ की ऊंची चोटियों से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके टुकड़े आसपास बिखर गए। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Chattisgharh: मौके पर पहुंचा प्रशासन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। SSP लाल उम्मेद सिंह खुद घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Chattisgharh: Fly91 की फ्लाइट में दहशत: 3.5 घंटे हवा में भटके यात्री
इधर एक और विमान से जुड़ी घटना ने यात्रियों की सांसें थाम दीं। हैदराबाद से हुबली जा रही फ्लाई91 की फ्लाइट खराब मौसम के कारण समय पर लैंड नहीं कर सकी।
क्या हुआ फ्लाइट में?
रविवार को उड़ान भरने के बाद विमान करीब साढ़े तीन घंटे तक हवा में ही चक्कर लगाता रहा। मौसम खराब होने की वजह से उसे हुबली की बजाय बेंगलुरु डायवर्ट करना पड़ा। इस दौरान विमान में बैठे यात्री काफी घबरा गए कुछ तो रोने लगे और अपनी सलामती के लिए दुआएं करने लगे।
सभी यात्री सुरक्षित
Chattisgharh: अधिकारियों के मुताबिक, विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर खराब मौसम में उड़ानों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ जशपुर में हुआ विमान हादसा जहां जानलेवा साबित हुआ, वहीं दूसरी तरफ Fly91 की फ्लाइट में बड़ा हादसा टल गया। दोनों घटनाएं एयर सेफ्टी और मौसम की चुनौतियों की ओर इशारा करती हैं।
ये भी पढ़े: बंगाल में रक्षा मंत्री का धमाकेदार भाषण बोले- ‘भाजपा सरकार आते ही गुंडे ऊपर जाएंगे या फिर सलाखों के पीछे’








