Breaking News
Home » राष्ट्रीय » Christmas Wishes: क्रिसमस के अवसर पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी और अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Christmas Wishes: क्रिसमस के अवसर पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी और अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी हार्दिक क्रिसमस बधाई

Christmas Wishes: क्रिसमस के ख़ास मौके पर पूरे देश में हर्ष और उल्लास का माहौल बना हुआ है। मॉल, चर्च और गलियाँ तरह-तरह की लाइटिंग से सजी हुई हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दीं। इसके साथ ही उन्होंने सभी देशवासियों को प्रेम, करुणा और सद्भाव का संदेश भी दिया।

Christmas Wishes: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी हार्दिक क्रिसमस बधाई
Christmas Wishes: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी हार्दिक क्रिसमस बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी हार्दिक क्रिसमस बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “क्रिसमस के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर ईसाई भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। हर्ष और उल्लास का त्योहार क्रिसमस प्रेम और करुणा का संदेश देता है। यह पर्व प्रभु ईसा मसीह द्वारा मानवता के कल्याण के लिए दिए गए बलिदान की याद दिलाता है। यह पर्व हमें समाज में शांति, सद्भाव, समानता और सेवा की भावना को और सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। आइए, हम सब ईसा मसीह के दिखाए मार्ग पर चलने का दृढ़ संकल्प लें और एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहां दया और समरसता की भावना को बढ़ावा मिले।”

Christmas Wishes: क्रिसमस का संदेश- प्रेम, करुणा और सेवा

प्रधानमंत्री मोदी ने भी क्रिसमस के पर्व पर अपने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट कर सभी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “सभी को शांति, करुणा और आशा से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं। यीशु मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को मजबूत करें।”

Christmas Wishes: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी हार्दिक क्रिसमस बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी हार्दिक क्रिसमस बधाई

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी एक्स पोस्ट कर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा, “मेरी क्रिसमस। आपको क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई! यह पर्व आपके जीवन में खुशहाली, आनंद, स्नेह और प्रेम की वर्षा करे। सेवा, सौहार्द और भाईचारे के पवित्र भाव से प्रत्येक मन समृद्ध एवं आनंदित हो, शुभकामनाएं

यह भी पढे़ : अरावली को बचाने के लिए केंद्र का सबसे सख्त फैसला