Home » नई दिल्ली » सोनम वांगचुक से रात को क्यों मिलने पहुंचे जेपी नड्डा?

सोनम वांगचुक से रात को क्यों मिलने पहुंचे जेपी नड्डा?

Sonam Wangchuk का हेल्थ अपडेट

CJP Protest: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मंगलवार देर रात गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। वांगचुक को आगे के उपचार के लिए मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल स्थानांतरित किया गया था।

कटारिया की देखरेख में भर्ती

दरअसल, बीते दिन मंगलवार शाम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच एम्बुलेंस के जरिए मेदांता अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय मंत्रियों की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब छात्र अपना अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखे हुए हैं। उनके आंदोलन के बुधवार को 25 दिन पूरे हो रहे हैं। इससे पहले सोमवार को वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल से जारी एक हस्तलिखित नोट में कहा था कि वह तब तक अपना अनशन जारी रखेंगे, जब तक प्रदर्शनकारी छात्र नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं दी जाती या उन्हें स्वयं अस्पताल में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिलती। मंगलवार को वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने कहा कि उन्होंने तब तक अनशन जारी रखने का फैसला किया है, जब तक संसद ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई का संज्ञान नहीं लेती।

CJP Protest: आंसू गैस के गोले छोड़े

उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की पिटाई की गई, उन पर लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। उन्होंने कहा कि वांगचुक ने संसद में उनकी मांगों पर सुनवाई होने तक छात्रों के साथ एकजुटता जताते हुए अपना अनशन जारी रखने का निर्णय लिया है। प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए आंगमो ने कहा कि मैं ट्रक में थी, तभी पुलिस अंदर आई और अभिजीत को भी जबरदस्ती ले जाने की कोशिश की। मेरे चारों ओर मौजूद लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर मेरी रक्षा की। छात्रों के साथ जो कुछ भी हुआ, वह हम सभी ने देखा है। अगर मैं अकेली होती और मेरे साथ कुछ किया जाता, तो मैं भी अपनी रक्षा करती।

ये भी पढ़े… जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के बाद बड़ा खुलासा! पाकिस्तान से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दिल्ली पुलिस की नजर, ‘टूलकिट’ एंगल की भी जांच