Home » Breaking News » पाकिस्तानी’ कहे जाने पर भड़का वेदांत? कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर दिया रिएक्शन

पाकिस्तानी’ कहे जाने पर भड़का वेदांत? कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर दिया रिएक्शन

CJP Protest LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन को लेकर अब छात्रों का भी समर्थन सामने आने लगा है। CBSE छात्र वेदांत श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि छात्रों को न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही मिलनी चाहिए।

छात्रों की आवाज सुनने की मांग

वेदांत श्रीवास्तव ने अपने पोस्ट में कहा कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रभावित छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने लिखा कि छात्रों को जवाब मिलना चाहिए, उनके साथ निष्पक्ष व्यवहार होना चाहिए और उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए। उनके अनुसार, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।

CJP Protest LIVE: सकारात्मक परिणाम की जताई उम्मीद

वेदांत ने उम्मीद जताई कि जंतर-मंतर पर हो रहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन उन सभी छात्रों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा जो विभिन्न शैक्षणिक और भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़े मामलों से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है और इससे समस्याओं के समाधान का रास्ता निकल सकता है।

जंतर-मंतर पर जारी है प्रदर्शन

इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल हो चुके हैं। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है। प्रदर्शनकारी शिक्षा और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं।

CJP Protest LIVE: आंदोलन को मिल रहा राजनीतिक समर्थन

CJP के इस आंदोलन को कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों का समर्थन भी मिल रहा है। Sagarika Ghose ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदर्शनकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समर्थन व्यक्त किया। वहीं Yogendra Yadav ने भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन के प्रति समर्थन जताया और प्रदर्शनकारियों का उत्साह बढ़ाया।

जवाबदेही की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी

प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि शिक्षा मंत्री जनता के प्रति जवाबदेह हैं और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर स्पष्ट जवाब दिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए यह आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।

ये भी पढ़े… New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी एक बड़ी राजनीतिक ताकत बन पाएगी या नहीं? क्या हैं चुनौतियां…