Home » Breaking News » ‘मारो… जान ले लो!’ पुलिस के सामने अड़ा रहा प्रदर्शनकारी, जंतर-मंतर का VIDEO हुआ वायरल

‘मारो… जान ले लो!’ पुलिस के सामने अड़ा रहा प्रदर्शनकारी, जंतर-मंतर का VIDEO हुआ वायरल

CJP PROTEST: पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले निकाले गए संसद मार्च के दौरान सोमवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव देखने को मिला। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए की गई कार्रवाई के बीच एक छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लाठीचार्ज के बीच छात्र का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में एक छात्र पुलिस के सामने डटा दिखाई देता है। वीडियो में वह कथित तौर पर “मारो, मुझे मारो, मेरी जान ले लो” कहते हुए नजर आता है, जबकि पुलिसकर्मी उसके चारों ओर मौजूद हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।

CJP PROTEST: महिला जवान ने छात्र को हटाया

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की एक महिला जवान छात्र को वहां से हटाती है और उसे समझाकर भीड़ से दूर ले जाती है। इसके बाद अन्य पुलिसकर्मी भी स्थिति को नियंत्रित करते नजर आते हैं।

संसद मार्च रोकने के लिए भारी सुरक्षा

CJP के आह्वान पर देशभर से बड़ी संख्या में छात्र जंतर-मंतर पहुंचे। संसद की ओर बढ़ने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की और बड़ी संख्या में पुलिस तथा RAF के जवान तैनात किए। प्रदर्शन के दौरान कई जगह धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी की स्थिति भी बनी।

CJP PROTEST: पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, प्रदर्शनकारी संगठन का आरोप है कि उनका मार्च शांतिपूर्ण था और छात्रों पर बल प्रयोग किया गया। दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।

ये भी पढ़े… संसद मार्च के दौरान पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए किया एक्शन